गार्गी पुरुष्कार 2021
योजना वर्ष 1998 से प्रारम्भ की गई है। योजना अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित माध्यमिक एवं प्रवेशिका परीक्षा में 75% व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को कक्षा 11 व 12 में नियमित अध्ययनरत् रहने पर प्रतिवर्ष राशि रु. 3000 एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया जाता है |
पुरस्कार हेतु राशि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है।
पुरस्कार प्रत्येक जिला मुख्यालय एंव पंचायत समिति स्तर पर प्रतिवर्ष बसन्त पंचमी को समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरित किया जाता है।
स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 8 से 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कार दिया जाता है।
स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 8 से 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कार दिया जाता है।
गार्गी पुरस्कार-आवेदन प्रपत्र महत्वपूर्ण निर्देश -
ऑनलाइन आवेदन के समय, आपके पास निम्न डॉक्यूमेंट की सॉफ्टकॉपी होना आवश्यक है –
- यदि अभ्यर्थी वर्तमान में XIth कक्षा मे राज्य के राजकीय विद्यालयों के अलावा निजी विद्यालय अथवा अन्य विद्यालय/संस्थान में अध्यनरत है, तो संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र की पिक /इमेज जिसकी साइज 100 KB से कम एवं फॉर्मेट < .jpg या .Png > होना चाहिए ।
- रद्द किए गए चेक अथवा बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की, Soft कॉपी जिसकी साइज 100 KB से कम एवं फॉर्मेट < .jpg या .Png > होना चाहिए ।
- आवेदन के समय आपके पास, अभ्यर्थी का आधार अथवा जन-आधार विवरण हो एवं जिसमे अभ्यर्थी का नाम एवं जन्म दिनांक सही हो |
- यदि अभ्यर्थी का नाम एवं जन्म दिनांक आधार अथवा जन-आधार में सही नहीं है, तो अभ्यर्थी अपना आधार अथवा जन-आधार सही कराये एवं उसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें |
- इसी प्रकार आपके पास आवेदन के समय अभ्यर्थी का बैंक खाता विवरण हो | यह आवश्यक है की बैंक खाता अभ्यर्थी के नाम से ही हो | |

1 टिप्पणियाँ
Nice
जवाब देंहटाएं