Ticker

6/recent/ticker-posts

NEET Result 2020 घोषित, आकांक्षा और शोयब बनें टॉपर्स, पढ़ें लिस्ट

 

NEET Result 2020 घोषित, आकांक्षा और शोयब के अंक बराबर, इसके बावजूद शोएब इस तरह बनें टॉपर्स, पढ़ें लिस्ट

NEET Result 2020: एनटीए ने नीट 2020 परीक्षा का रिजल्ट ntaneet.nic.in जारी कर दिया गया है. इस बार ओडिशा के शोयब ने neet परीक्षा को टॉप किया है. आइये जानें अन्य 10 टॉपर्स की लिस्ट



NEET Result 2020 releasedनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा {NEET – 2020} का रिजल्ट, स्कोर कार्ड और आल इंडिया रैंक जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स NEET 2020 के रिजल्ट, स्कोर कार्ड और AIR एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट से पहले एनटीए ने परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी.


ओडिशा के रहने वाले शोएब आफताब ने NEET 2020 की परीक्षा में 720 में से 720 अंक लेकर टॉप किया है. वहीं आकांक्षा ने भी 720 में 720 अंक हासिल किये. परन्तु इन्हें ऑल इंडिया रैंकिंग में दूसरी रैंक मिली है. आकांक्षा मूलतः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की रहने वाली हैं.


दिल्ली की अकांक्षा सिंह ने भी शोएब आफताब के बराबर 720 स्कोर किया है लेकिन उन्हें दूसरी रैंक से संतोष करना पड़ा. इस बारे में नेशनल इंफॉर्मेंशन सेंटर ने स्पष्ठ किया है कि NEET 2020 परीक्षा को दो स्टूडेंट्स ने टॉप किया है लेकिन शोएब की उम्र अकांक्षा की उम्र से कम होने के कारण शोएब को  रैंक-1 और आकांक्षा को रैंक -2 हासिल हुई. प्रथम पांच टॉपर्स में तीन लड़कियां हैं.

यहां देखें ऑल इंडिया टॉप 10 रैंक होल्डर्स के नाम

  • रैंक 1 - शोएब आफताब (ओडिशा) - 99.9998537 परसेंटाइल , 720 मार्क्स
  • रैंक 2 - आकांक्षा सिंह ( दिल्ली ) - 99.9998537 परसेंटाइल , 720 मार्क्स
  • रैंक 3 - तुम्माला स्निकिता (तेलंगाना) - 99.9995611 परसेंटाइल , 715 मार्क्स
  • रैंक 4 - विनीत शर्मा (राजस्थान) - 9995611 परसेंटाइल , 715 मार्क्स
  • रैंक 5 - अमरिशा खैतान (हरियाणा) - 99.9995611 परसेंटाइल, 715 मार्क्स
  • रैंक 6 - गुथी चैतन्य सिंधू (आंध्र प्रदेश) - 99.9995611 परसेंटाइल, 715 मार्क्स
  • रैंक 7 - सात्विक गोदारा (हरियाणा) - 9994879 परसेंटाइल, 711 मार्क्स
  • रैंक 8 - श्रीजन आर (तमिलनाडु) - 99.9985369 परसेंटाइल, 710 मार्क्स
  • रैंक 9 - कार्तिक रेड्डी (कर्नाटक) - 99.9985369 परसेंटाइल, 710 मार्क्स
  • रैंक 10 - मातरावाडिया मानित (गुजरात) - 99.9985369 परसेंटाइल, 710 मार्क्स

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result