UGC NET Admit Card 2020: यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड आज किसी भी समय हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UGC NET Admit Card 2020: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) इस सप्ताह यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) के लिए एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2020) जारी करेगी. परीक्षा 16 से 18 सितंबर और 21 से 25 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए अप्लाई किए हैं, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं
परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में आयोजित की जाएगी जिसमें दो पेपर होते हैं. दोनों प्रश्नपत्रों में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. पेपरों के बीच कोई गैप नहीं होगा. यह तीन घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें छात्रों से 200 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा के पहले भाग में 100 अंकों के लिए 50 प्रश्न होंगे और दूसरे में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे
नवीनतम नियमों के अनुसार परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत) स्कोर करने की आवश्यकता होती है. योग्य उम्मीदवारों में से केवल शीर्ष 6 प्रतिशत को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा. परीक्षा को पास करने वाले सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के पद के लिए योग्य हैं
NET एक टीचिंग फैकल्टी के रूप में जॉब के लिए एक योग्यता परीक्षा है. परीक्षा पहले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद दो रिजल्ट जारी किए जाते हैं. जेआरएफ (JRF) क्लियर करने वाले उम्मीदवार को शोध के लिए अतिरिक्त फेलोशिप मिलती है जबकि नेट (NET) को क्लियर करने वाले लेक्चररशिप की नौकरियों के लिए योग्य होते हैं.
UGC NET Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर UGC NET Admit Card 2020 पर क्लिक करें.
एक नए पृष्ठ खुलेगा.
पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग-इन करें.
एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें.

0 टिप्पणियाँ