Ticker

6/recent/ticker-posts

SSC JE, Steno, CGL, CHSL और MTS परीक्षा के लिए आज जारी होगा शेड्यूल

 

SSC JE, Steno, CGL, CHSL और MTS परीक्षा के

 लिए आज जारी होगा शेड्यूल






कर्मचारी चयन आयोग  (SSC) साल 2020-21 की कई परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल आज जारी करेगा। इनमें जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर सी और डी ग्रेड़, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल, कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल और मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल ऑफिसर) समेत कई भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। जो परीक्षार्थी परीक्षा देना चाहते हैं वो एसएससी की वेबसाइट से लेटेस्ट परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।





आयोग ने 17 सितंबर को परीक्षा के शेड्यूल जारी होने की तारीख को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था। आयोग ने यह भी बताय़ा था कि जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, हिंदी प्राध्यापक, दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ रिक्रूटमेंट के लिए भर्ती परीक्षा अक्टूबर और नवंबर में आयोजित की जाएगीं। ये वैकेंसी इसी साल निकाली गई थी। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की वैकेंसी के लिए एसएससी पहली बार भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। 



इसके अलावा एसएससी ने एक और नोटिस में कहा है कि सीएचएसएल (कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2019 टीयर 1), सीजीएल टीयर 2 (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2019) , जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2019 , स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी एग्जाम 2019 और सेलेक्शन पोस्ट 7 एग्जाम 2020 के अभ्यर्थियों को अपना परीक्षा केंद्र बदलने का मौका मिलेगा। अगर कोई परीक्षार्थी अक्टूबर व नवंबर में होने वाली इन भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र ( जो उसने चुने हैं ) से संतुष्ट नहीं है तो वह उसे बदल सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result