Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajasthan PTET Result Date 2020,rajasthan ptet result date 2020 in hindi,rajasthan ptet result date,PTET Result 2020

Rajasthan PTET Result Date 2020: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के नतीजे इस दिन तक होंगे घोषित, पढ़ें अपडेट



Rajasthan PTET Result Date 2020: राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (Rajasthan PTET) 2020 सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है। प्रदेश स्तरीय पीटीईटी परीक्षा, राजकीय डूंगर कॉलेज, बीकानेर द्वारा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर 16 सितंबर को आयोजित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा समन्वयक डॉ. जी.पी सिंह ने बताया है कि अगले 15 दिनों के भीतर ही परीक्षा के नतीजे घोषित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ptetdcb2020.com या ptetdcb2020.org पर चेक कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कुल 1,400 बीएड कॉलेजों में 1,42,000 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश के लिये सरकार द्वारा तय किये गए मापदण्ड लागू होगें। 

प्रवेश का मापदंड पीटीईटी परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा कुल प्राप्तांक व उम्मीदवार के द्वारा चुने गए कॉलेजों की वरीयता और श्रेणी के आधार पर होगा।


बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर को आयोजित चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए पीटीईटी परीक्षा में 1,90,000 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से लगभग 1,57,000 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। वहीं, दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए रजिस्टर्ड 3,67,662 उम्मीदवारों में से 3,26,683 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।  


बता दें कि राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से सभी सरकारी और प्राइवेट टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों के दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम और चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश कराया जाता है

इस बार की परीक्षा के लिए लगभग 5.50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से लगभग 5 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं।
गौरतलब है कि पूर्व में परीक्षा को दो बार स्थगित किया जा चुका है। पहले यह परीक्षा 16 अगस्त, 2020 को निर्धारित की गई थी। लेकिन, कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बाद में इसे 6 सितंबर, 2020 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। लेकिन, इस तिथि को भी स्थगित कर 16 सितंबर, 2020 को परीक्षा आयोजित की गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result