Ticker

6/recent/ticker-posts

NEET 2020: जानें- कब जारी होगी Answer Key

 

NEET 2020: जानें- कब जारी होगी Answer Key





NEET 2020 answer sheet 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)कोरोना संकट के बीच देशभर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2020) का आयोजन सफलतापूर्वक किया. अब छात्रों को आंसर शीट का इंतजार है. उम्मीद की जा रही है नीट की आंसर शीट सितंबर के तीसरे हफ्ते में जारी की जाएगी. आंसर शीट आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेंट में  OMR शीट  जारी की जाएगी.


जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वह अपने उत्तर का मिलान कर सकेंगे. आंसर शीट सभी प्रश्न पत्रों के कोड के लिए प्रदान की जाएगी. छात्र अपने प्रश्न पुस्तिका कोड की जांच कर सकते हैं  इस तरह, वे अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं और NEET 2020 में अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं.


NEET 2020 NTA: जानें- कैसे  डाउनलोड कर सकेंगे आंसर शीट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2-  अब  ‘Candidate login’ पर क्लिक करें.

स्टेप 3-  एप्लीकेशन ID और पासवर्ड डालें.

स्टेप 4-  अब सब्मिट करें. आंसकी की PDF फाइल आपके सामने होगी. भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.


कितने मार्क्स थी परीक्षा

NEET 2020 के प्रश्न पत्र को तीन प्रश्नों में विभाजित किया गया था -  फिजिक्स,  केमिस्ट्री और बायोलॉजी (Botany and Zoology). परीक्षा में इन तीनों सेक्शन से 45 प्रश्न शामिल थे.  वहीं 180 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन थे. पूरी परीक्षा 720 अंकों की थी. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result