Ticker

6/recent/ticker-posts

JEE Main 2020 परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड,JEE Main Answar Kye 2020

 

जल्द रिलीज होगी JEE Main 2020 परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2020 परीक्षा की आंसर की जल्द ही रिलीज होगी. रिलीज होने के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड.



JEE Main Answer Key To Release Soon: नेशनल टेस्टिंग द्वारा जेईई मेन परीक्षा 2020 की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी. रिलीज होने के बाद कैंडिडेट ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. वे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में बैठे हों, वे इस वेबसाइट से आंसर की, रिलीज होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं – jeemain.nta.nic.in. आंसर की का महत्व इसलिए भी ज्यादा होता है क्योंकि कैंडिडेट्स उसे डाउनलोड करके अपने आंसर्स को मिला लेते हैं. इससे होता यह है कि रिजल्ट आने के पहले ही उन्हें इस बात का अच्छा अंदाजा हो जाता है कि नतीजे क्या हो सकते हैं क्योंकि वे पहले ही देख चुके होते हैं कि उनके कितने आंसर सही हैं. हालांकि जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर यह कहा गया है कि जेईई मेन का रिजल्ट 11 सितंबर 2020 को घोषित होगा लेकिन इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा एनटीए द्वारा नहीं हुई है. अगर ऐसा होता है तो आंसर की जल्द ही रिलीज हो जानी चाहिए.


ऐसे डाउनलोड करें आंसर की –


आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in पर जाएं.


यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो ‘JEE Main Answer Key 2020’.


ऐसा करते ही आपको एक नये पेज पर भेज दिया जाएगा.


यहां अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स डालकर लॉगइन करें.


इतना करते ही आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिख जाएगी.


यहां से इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो भविष्य के लिए एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं.


इस साल की जेईई मेन परीक्षा कई बार स्थगित होने के बाद अंततः 01 से 06 सितंबर 2020 के मध्य आयोजित करायी गई थी. परीक्षा के आयोजन का पुरजोर विरोध हुआ लेकिन एनटीए अपने फैसले पर टिका रहा. आखिरकार सारे सेफ्टी प्रिकॉशंस को फॉलो करते हुए परीक्षा संपन्न करा ली गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result