Ticker

6/recent/ticker-posts

RRB NTPC Exam Date 2020,RRB NTPC Exam 2020,RRB Exam Date,NTPC

RRB NTPC Exam: जल्द जारी हो सकती है आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट, पढ़ें रेलवे भर्ती परीक्षा तिथि डिटेल्स

RRB NTPC Exam date: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम की डेट जारी कर सकता है. परीक्षा की तारीख घोषित होते ही स्टूडेंट्स का इंतजार ख़त्म हो जाएगा.



RRB NTPC Exam date Updatesरेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही उन अभ्यर्थियों को खुशखबरी देने वाला है जिन्होंने एनटीपीसी की परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया हुआ है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एनटीपीसी की एग्जाम डेट को घोषित कर सकता है. लेकिन इस सम्बन्ध में अभी कोई ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं किया गया है की इस एग्जाम को कब कराया जाएगा. आपको जानकारी के लिए बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए 29 फरवरी 2019 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था.


इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 35208 पदों पर भर्ती की जानी थी जिसमें से इस भर्ती में 24605 पद ग्रेजुएट लेवल के लिए और नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत 10603 पद नॉन ग्रेजुएट या 10+2 लेवल वाले अभ्यर्थियों के लिए था. इन पदों पर कुल करीब 01 करोड़ 26 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. करीब डेढ़ साल साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल पा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result