71,108 पदों पर भर्तियां शीघ्र-राजस्थान सरकार ने इन भर्तियों की घोषणा-रीट, कंप्यूटर शिक्षक, चिकित्सा विभाग
राजस्थान में 71 हजार 108 पदों पर भर्तियां शीघ्र होंगी-
ऐसे में राजस्थान सरकार (अशोक गहलोत) द्वारा प्रदेश के बेरोजगारों के लिए अलग-अलग विभागों में लगभग 71108 पदों के लिए भर्तियां करने की घोषणा की गई है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही कोरोना के हालात सामान्य होंगे, उसी के साथ राज्य सरकार द्वारा इन पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए जायेंगे | सरकार का मानना है, कि कोरोना काल में अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया जाये |

राज्य सरकार द्वारा इनमे से कई भर्तियों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी | लेकिन कोरोना महामारी की वजह से वे भर्तियां भी समय पर नहीं हो सकी है | अन्य जानकारी जैसे-आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया एवं परीक्षा तिथि के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
रीट के 31 हजार पदों पर भर्ती होंगी-
राज्य सरकार द्वारा दिसम्बर 2019 में 3rd Grade Teacher के लगभग 31 हजार पदों पर भर्ती करने की घोषणा की गई थी | प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने भी कहा था, कि हमारी सरकार 02 सितम्बर 2020 को REET Exam आयोजित करवाएगी | लेकिन आज अगस्त माह तक भी REET का विज्ञापन जारी नहीं हो पाया है | रीट परीक्षा 2020 की विज्ञप्ति में बहुत सी अड़चने आ रही है |
पहले कोरोना महामारी की वजह बताई गई थी | उसके बाद मंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार रीट के पाठ्यक्रम पर विचार कर रही है | हमारा यह प्रयास रहेगा, कि इस बार भर्ती का मामला कोर्ट में नहीं जाये | इसलिए थोड़ा समय लग सकता है |
उसके बाद में जुलाई माह में प्रदेश की सरकार गिरने की नौबत आ गई थी | ऐसे में प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा था, कि पहले कोरोना की वजह से और अब भाजपा के षड्यंत्र की वजह से प्रदेश के बेरजगारो को REET Exam का और इंतजार करना होगा | लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा |
राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक 14601 पदों की भर्ती-
प्रदेश की सरकार द्वारा Computer Teacher के लगभग 14601 पदों के लिए भर्ती करने की घोषणा की गई थी | लेकिन उसके बाद देश में कोरोना काल बढ़ने की वजह से यह भर्ती भी ठंडे बस्ते में चली गई है | आज पांच-छह महीनो के बाद भी इस भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हो सका है |
कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान (बीकानेर) द्वारा प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी के लगभग 14 हजार 601 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था | लेकिन आवेदन प्रक्रिया नहीं हो पाई है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के हालात सामान्य होने के बाद इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है |
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 6310 पदों पर भर्ती-
राजस्थान सरकार द्वारा अगस्त माह में 7624 पदों के लिए विभिन्न विभागों भर्ती निकालने के लिए मंजरू दी गई थी | इनमे से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 6310 पदों पर भर्ती करने की मंजूरी मिल चुकी है | प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को शीघ्र ही भर्ती का विज्ञापन जारी करने के लिए बोला था |
इसके अलावा पुलिस विभाग में भी चतुर्थ श्रेणी के कई पदों को भरने की संभावना है | भर्ती की विज्ञप्ति अति शीघ्र ही जारी करने की संभावना है |
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2020-
राजस्थान सरकार द्वारा 7624 पदों के लिए घोषणा की गई थी | उनमे से लगभग 400 पशुधन सहायको के पदों पर भर्ती करने की मजूरी दी गई है | राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 में भी पशुधन सहायक के 2077 पदों पर भर्ती आयोजित करवाई गई थी |
अब अगस्त माह में की गई घोषणा में कहा गया था, कि नए पशु चिकत्सा उप केन्द्रो में 400 पदों पर भर्ती की जाएगी | सरकार द्वारा मजूरी मिल चुकी है | अब संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही विज्ञापन जारी किया जायेगा |
राजस्थान पुलिस चतुर्थ श्रेणी के 326 पदों पर भर्ती-
राजस्थान पुलिस विभाग में जल्द ही चतुर्थ श्रेणी के लगभग 326 पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी | राजस्थान सरकार द्वारा की गई घोषणा में कहा गया था, कि पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों को अति शीघ्र ही भरा जायेगा |
इससे पहले Rajasthan Police Constable के लगभग 5 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया करवाई जा चुकी है | लेकिन पुलिस विभाग द्वारा इसकी लिखित परीक्षा की तिथि अभी तक निर्धारित नहीं की गई है | परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं होने में सबसे बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है,कि इस भर्ती में लगभग 17 लाख आवेदन प्राप्त हुए है |
राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सक भर्ती 2020-
प्रदेश में राजस्थान आयुर्वेद विभाग में लगभग 450 पदों पर चिकित्सों की भर्ती कि जाएँगी | चिकित्सा एवं आयुर्वेद मंत्री श्री रघु शर्मा ने बताया इन पदों के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है | संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही आयुर्वेद चिकित्सों के पदों कि विज्ञप्ति जारी दी जाएँगी |
भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी जैसे-आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आप विभाग की अधिकारिक वेबसाइट से देखे |
रीको में 238 पदों पर सीधी भर्ती-
प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री प्रसादी लाल मीणा ने रीको में विभिन्न श्रेणी के 238 पदों सीधी भर्ती से भरने के लिए स्वीकृति देते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों को दिए निर्देश | उन्होंने अपने आदेश में कहा था, कि रीको विभिन्न श्रेणी के करीब 238 पदों को सीधी भर्ती से भरा जायेगा | भर्ती के लिए अधिकारिक विज्ञापन अति शीघ्र ही जारी करने की संभावना है |
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2020-
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम सेवक एवं पंचायत सचिव के रिक्त पदों का श्रेणीवार आरक्षण अनुसार विवरण मांग लिया गया है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 हजार से अधिक पदों के लिए ग्राम सेवक एवं पंचायत सचिव की भर्ती की जाएगी |
संबंधित विभाग द्वारा रिक्त पदों का विवरण मिलने के बाद अति शीघ्र ही विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा | भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप संबंधित विभाग की अधिकारिक वेबसाइट को जरूर विजिट करे |
राजस्थान विधुत विभाग में 9 हजार पदों पर होंगी भर्तियां-
राजस्थान विधुत विभाग में लगभग 9 हजार विभिन्न पदों के लिए भर्ती होने की संभावना है | प्रदेश की पांचो बिजली कंपनियों में 9 हजार इंजीनियरों व कमचारियों की भर्ती होगी | यह सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी | इसको आप अधिकारिक सूचना नहीं माने, केवल आपकी सुविधा के लिए डाली जा रही है | भर्ती से संबंधित जानकारी देखने के लिए आप संबंधित विभाग की अधिकारिक वेबसाइट को जरूर विजिट करे |
राजस्थान रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर भर्ती 2020-
राजस्थान रोडवेज विभाग में लगभग 5740 पद रिक्त है | इनमे से 4960 पदों पर भर्ती करने की जरुरत है | लेकिन रोडवेज विभाग की और से अभी तक भर्ती से संबंधित किसी प्रकार का कोई प्रारूप तैयार नहीं किया गया है | राजस्थान रोडवेज विभाग द्वारा लगभग 7 साल पहले यानि वर्ष 2013 में ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई थी |
रोडवेज विभाग में हर वर्ष कई हजार कर्मचारी सेवानिवृत होते है | लेकिन खाली पड़े पदों पर नई भर्ती करने के बारे में रोडवेज विभाग ने कोई योजना नहीं बनाई है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शीघ्र ही लगभग 6 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती करने की संभावना है |
0 टिप्पणियाँ