Ticker

6/recent/ticker-posts

UGC की रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी, सितंबर के अंत तक होंगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं

UGC की रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी, सितंबर के अंत तक होंगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं

UGC Revised Guidelines: यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के फाइनल ईयर की परीक्षाओं को आयोजित करवाने के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है

UGC Revised Guidelines for University Exams 2020: विश्वविद्यालय अनुदान आयोगन (UGC) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की फाइनल ईयर/ फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं और नए एकेडमिक सत्र को लेकर रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं. यह गाइडलाइन ग्रह मंत्रालय के उस नोटिफिकेशन के बाद जारी की गई जिसमें विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थाओं को परीक्षाओं को कराने की अनुमति दी गई.


यूजीसी के इस फैसले और प्रेस नोट की जानकारी केद्रीय मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने सोमवार देर शाम को दी. यूजीसी की रिवाइज्ड गाइडलाइन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है. इच्छुक स्टूडेंट्स वहां से चेक कर सकते हैं.


एचआरडी मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा कि यूजीसी ने विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं से संबंधित अपनी पहले की गाइडलाइन्स को रिवाइज्ड किया है. उन्होंने कहा कि काफी सलाह मशविरा के बाद स्टूडेंट्स की सुरक्षा. प्लेसमेंट और करियर को ध्यान में रखते हुए रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी की गई है.


यूजीसी द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक़ कोरोना वायरस के संकट के मद्देनजर आयोग ने अप्रैल 2020 में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की थी. जिसे विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं और नए एकेडमिक कैलेंडर के बारे में सुझाव देना था.  इसी समिति की रिपोर्ट/अनुशंसा के आधार पर यूजीसी ने 29 अप्रैल 2020 को एक गाइडलाइन्स जारी की थीं.



यूजीसी ने एक बार फिर इसी कमेटी से आग्रह किया था कि वह अप्रैल में जारी की गई गाइड लाइन पर पुनर्विचार करे और विश्वविद्यालयों तथा उच्च संस्थानों की परीक्षाओं व एकेडमिक सत्र के बारे में सुझाव दे क्योंकि मौजूदा स्थिति में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.


यूजीसी की रिवाइज्ड गाइडलाइन के मुख्य बिंदु (UGC Revised Guidelines)

  1. फाइनल ईयर/ टर्मिनल सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर 2020 के अंत तक आयोजित की जाएंगी.
  2. फाइनल ईयर/ टर्मिनल सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन/ ऑफलाइन मोड़ में संस्थान अपनी सुविधा के अनुसार करा सकते हैं.
  3. फाइनल ईयर/सेमेस्टर के स्टूडेंट्स का मूल्यांकन उनके द्वारा दी परीक्षा के आधार किया जायेगा.
  4. जो स्टूडेंट्स फाइनल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता तो उन्हें विश्वविद्यालय या संबंधित संस्थान द्वारा आयोजित कराई जाने वाली विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए अवसर दिया जायेगा.
  5. विश्वविद्यालय/ संस्थान यह स्पेशल परीक्षा जब उचित समझे तब करा सकता है लेकिन यह व्यवस्था केवल शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए ही मान्य होगी.
  6. बाकी परीक्षाओं के बारे में {जैसे, बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष/प्रथम सेमेस्ट या द्वितीय सेमेस्टर के लिए} 29 अप्रैल 2020 को जारी गाइड लाइन मान्य होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result