Ticker

6/recent/ticker-posts

RSMSSB राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर की भर्ती जल्द होगी शुरू, जानें क्या है डिटेल्स

RSMSSB राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर की 

भर्ती जल्द होगी शुरू, जानें क्या है डिटेल्स


राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के द्वारा प्रदेश में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर {कृषि पर्यवेक्षक} के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को फिर से आगे बढ़ाने की हाईकोर्ट ने अनुमति दे दी.

RSMSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2020: राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2018 में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर आई है. इस भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को हटा लिया गया है जिसके कारण अब RSMSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है. राजस्थान हाईकोर्ट ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा से सम्बंधित याचिकाओं को खारिज करते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी.


आपको बतादें कि दो साल पहले विभिन्न कैंडिडेट्स ने इस भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसके कारण भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही थी. राजस्थान हाईकोर्ट ने सुनवाई करने के बाद कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति प्रदान कर दी है.


कृषि मंत्री लालचंद ने दिया निर्देश


राजस्थान के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे कैंडिडेट्स और किसानों के हित में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित चल रहा वाद का कोर्ट में प्रभावी ढंग से पैरवी करें. इसके बाद कृषि विभाग ने कोर्ट में अपने पक्ष को प्रभावी ढंग से रखा तथा हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में और जोधपुर की मुख्य पीठ में चल रही याचिकाओं का निस्तारण करवाया. इन याचिकाओं का निस्तारण करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result