रीट परीक्षा में होगा संशोधन-वाणिज्य के विधार्थी भी होंगे शामिल, Level 1 बीएड धारक दे सकेंगे
प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि REET Exam में भी संशोधन किया जायेगा, वाणिज्य वर्ग के विधार्थियों को भी रीट परीक्षा में शामिल किया जायेगा | रीट लेवल वन में बीएड अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग पर भी विचार किया जा रहा है |
इसके लिए एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा | REET Exam में संशोधन के बाद ही विज्ञापन जारी हो सकेगा, रीट परीक्षा के विज्ञापन में देरी हो सकती है |
रीट में वाणिज्य के विधार्थी होंगे शामिल-राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है, कि REET Exam में भी कुछ संशोधन किया जायेगा | उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान भी कहा था, कि आगे से जो भी भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी, उनमे किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं रखी जाएगी
क्या REET Level 1 भी दे सकेंगे बीएड वाले?
अब यहां पर सबसे बड़ा सवाल उठता है कि क्या रीट लेवल 1 की परीक्षा जो केवल बीएसटीसी या DELED डिप्लोमा धारक ही देते हैं अब उसमें B.ed वालों को भी शामिल किया जाएगा या नहीं किया जाएगा? इसके बारे में अंतिम फैसला शिक्षा बोर्ड करेगी और इसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा
राजस्थान शिक्षा मंत्री के अनुसार अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET Exam) को आयोजित करने से पहले उसमे कुछ संशोधन किया जायेगा | उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा में वाणिज्य वर्ग के विधार्थियों को शामिल करने और बीएड कर चुके अभ्यर्थियों को भी रीट परीक्षा देने की मांग को देखते हुए समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है|
नई परिस्थितियों को देखते हुए इसमें कुछ संशोधन किये जायेंगे | उन्होंने यह भी कहा कि REET Exam का जिम्मा किस एजेंसी को दिया जायेगा, इस बात पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है | रीट परीक्षा में संशोधन करने के तुरंत बाद विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा |
लाखो अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार-
राजस्थान सरकार (अशोक गहलोत) ने दिसम्बर 2019 में REET Exam के बारे में घोषणा की थी | इससे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी अपनी परीक्षा में जुट गए थे | लेकिन आज लगभग छह माह से अधिक समय निकल चूका है | लेकिन अभी तक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी नहीं हो सका है |
प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने रीट परीक्षा 02 सितम्बर 2020 को आयोजित करवाने की घोषणा की थी | लेकिन इसी बीच कोरोना संक्रमण आ गया | जिसकी वजह से देश में लॉकडाउन लग चूका था | कोरोना के कारण कॉलेज, स्कूल और अन्य सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी | REET Exam को लेकर शिक्षा मंत्री कई बार बैठक कर चुके है |
लेकिन अभी तक यह निर्णय नहीं हुआ कि आखिर रीट परीक्षा कब आयोजित होगी | इसी बीच मंत्री जी फिर कह दिया है, कि रीट परीक्षा में भी संशोधन किया जायेगा | इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है, कि REET Exam का विज्ञापन जारी होने में समय लग सकता है | सूत्रों की माने तो रीट परीक्षा अब नई साल में ही आयोजित होगी | इसलिए प्रदेश के लाखो अभ्यर्थियों को अब और इंतजार करना होगा |
नोट-दोस्तों रीट परीक्षा के संशोधन के बारे में आपके मन में भी कोई विचार/ राय हो तो, कमेंट कर सकते हो-धन्यवाद
0 टिप्पणियाँ