RBSE 12th Arts Result 2020: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, ये है लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जल्द ही rajedubord.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा. सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.
RBSE 12th Arts Result 2020 date update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 2020 की इंटरमीडिएट की बची हुई स्ट्रीम का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित करने वाला है. यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड बस अगले कुछ दिनों में इंटरमीडिएट के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर सकता है. बोर्ड इंटरमीडिएट के दो स्ट्रीमों साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट पहले ही घोषित कर चुका है बस आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित होना ही बाकी है. बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करने के बाद हाई स्कूल (10वीं) का रिजल्ट घोषित करेगा.
नहीं घोषित होगी टॉपर्स लिस्ट
जिस प्रकार राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट की साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट में किसी भी प्रकार का मेरिट लिस्ट नहीं घोषित किया है उसी प्रकार इंटरमीडिएट की आर्ट्स स्ट्रीम में भी कोई मेरिट लिस्ट घोषित नहीं करेगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट को rajresults.nic.in / rajedubord.rajasthan.gov.in / bserexam.com पर जाकर देख सकते हैं. अगर कोई छात्र एसएमएस के जरिए अपना आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जानना चाहता है तो उसे अपने क्लास, स्ट्रीम और रोल नंबर को 56263 पर एसएमएस करना होगा.


0 टिप्पणियाँ