RBSE 10th Result: जल्द ही जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, rajresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे RBSE के नतीजे
Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जायेगा. इसके जारी होते ही उन सभी स्टूडेंट्स का इंतजार ख़त्म हो जायेगा जो कक्षा 10 वीं के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं.
Rajasthan Board 10th Result 2020: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं के नतीजे जल्द ही जारी करेगा. क्योंकि राजस्थान बोर्ड के एक अधिकारी ने लोकल मीडिया को बताया था कि आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है. चूंकि अब जुलाई का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है. इस सप्ताह में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अगले दो-तीन दिनों में जारी करने का ऐलान कर सकता है.
आपको याद दिलादें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुछ सप्ताह पहले स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा था कि RBSE 10वीं कक्षा के परीक्षाओं का रिजल्ट जुलाई अंत में जारी किए जाएंगे. यानी अब जल्द ही राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी हो जाएंगे.
जानें कहां जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे
राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट @ rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किए जायेंगें. राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट यहां से चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें खुद के रोल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी. इस लिए वे अपने एडमिट कार्ड साथ में रखें

0 टिप्पणियाँ