RBSE Result 2020: राजस्थान बोर्ड की पेंडिंग परीक्षाएं हुई ख़त्म, जानें- किस दिन जारी होगा RBSE 10वीं 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 30 जून तक ख़त्म हो गई. रिजल्ट की तैयारी हुई शुरू. जुलाई के दूसरे सप्ताह में राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हो सकता है जारी.
RBSE 10th 12th Result 2020: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई-2020) की 10वीं क्लास की बाकी बची परीक्षाएँ भी 30 जून 2020 को पूरी हो गईं. इस प्रकार आरबीएसई की 10वीं और 12वीं क्लास की सभी विषयों की परीक्षाएँ अंततः पूरी हो गईं. परीक्षाओं के पूरा होने पर अब सभी छात्रों और अभिभावकों की नजर बोर्ड के रिजल्ट पर टिक गयी है. बोर्ड भी अब अपने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षाओं के रिजल्ट की तैयारी में जुट गया है. आशा है कि बोर्ड 15 जुलाई तक इन परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. छात्र आरबीएसई-2020 के रिजल्ट की ताजा जानकारी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajedubord.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर प्राप्त कर सकते हैं.


0 टिप्पणियाँ