CM ने की कंप्यूटर शिक्षक का कैडर बनाने की घोषणा, अभी तक नहीं हुई शिक्षकों की भर्ती
रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदेश की करीब 15 हजार स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित हैं.
इस घोषणा के महज 5 दिन बाद ही कंप्यूटर शिक्षक का कैडर भी बना दिया गया, जिसके बाद बीकानेर निदेशालय की ओर से प्रदेश की सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब और कंप्यूटर शिक्षकों की पदों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेज दी गई.
रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदेश की करीब 15 हजार स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित हैं. इसके साथ ही थर्ड ग्रेड में करीब 11 हजार कंप्यूटर शिक्षक और सैकेंड ग्रेड में करीब 4 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की आवश्यकता है जबकि फर्स्ट ग्रेड में फिलहाल कंप्यूटर शिक्षकों की आवश्यकता नहीं है लेकिन इस रिपोर्ट को भी करीब 4 महीने का समय बीत चुका है लेकिन आज भी प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति का इंतजार है. बेरोजगार अब शिक्षा मंत्री और विभाग के चक्कर काट रहे हैं.
कंप्यूटर बेरोजगार शिव सैनी का कहना है कि "प्रदेश में आज तक कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है, लेकिन पहली बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाखों बेरोजगारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कैडर बनाने के साथ ही भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक भर्ती की विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है जबकि विभाग की ओर से अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ऐसे में जल्द से जल्द कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर बेरोजगारों को राहत देनी चाहिए.
0 टिप्पणियाँ