Ticker

6/recent/ticker-posts

CBSE Results 2020: 15 जुलाई तक घोषित हो सकता है सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,CBSE Result 2020

CBSE Results 2020: 15 जुलाई तक घोषित हो सकता है सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट


सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर सकता है. यह रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा.

CBSE Results 2020सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) अपने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के रिजल्ट 15 जुलाई 2020 तक जारी कर देगा. बोर्ड ने इन परीक्षाओं के रिजल्ट को इन्टरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया है क्योंकि बोर्ड की सभी विषयों की परीक्षाएं इस साल नहीं कराई जा सकीं हैं.  इस प्रकार बोर्ड अगर 15 जुलाई या उससे पहले रिजल्ट जारी कर देता है तो 10वीं कक्षा के लगभग 18 लाख और 12वीं कक्षा के लगभग 12 लाख (कुल 30 लाख) छात्रों का इंतज़ार ख़त्म हो जाएगा.

क्यों आयेगा 15 जुलाई तक रिजल्ट15 जुलाई तक 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट इसलिए आने की पूरी संभावना है क्योंकि 26 जुलाई 2020 को सीबीएसई ने सुप्रीमकोर्ट से यह जानकारी साझा की थी कि वह 15 जुलाई तक 10वीं और 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकता है. बोर्ड ने कोर्ट में यह भी बताया था कि छात्रों की जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं उन विषयों में छात्रों को इन्टरनल असेसमेंट के आधार पर अंक दिया जाएगा. किसी भी प्रकार से छात्रों का अहित नहीं होने दिया जाएगा. बोर्ड अपना रिजल्ट अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने पर सभी छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in या results.nic.in पर अपने रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं.

सीबीएसई बोर्ड ने की है यह भी व्यवस्था: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही यह भी व्यवस्था लागू किया है कि ऐसे छात्र जो इन्टरनल असेसमेंट के आधार पर बोर्ड द्वारा दिए गए अंकों से संतुष्ट न हों वे छात्र अपने अंकों को इम्प्रूव करने लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं. उन्हें इम्प्रूवमेंट एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा. कोरोना संक्रमण से उपजे हालात में जैसे ही सुधार होगा बोर्ड इस परीक्षा को आयोजित करेगा. इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह शर्त जरूर होगा कि इम्प्रूवमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही फाइनली उन्हें प्रदान किया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result