UPSC Prelims Exam Dates 2020 : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर को होगी, पूरा शेड्यूल upsc.gov.in पर देखें
\
UPSC Civil Services Prelims 2020 exam dates : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2020 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर आई है. यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2020 (UPSC Civil Services Prelims 2020) के लिए संशोधित कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है. इसके तहत परीक्षा अब 4 अक्टूबर को आयोजित कराई जाएगी. पहले ये परीक्षा 31 मई को कराई जानी थी. संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया. उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा का कार्यक्रम चेक कर सकते हैं.
यूपीएससी मेन एग्जाम अगले साल जनवरी में- कोरोना वायरस महामारी का गहरा असर यूपीएससी परीक्षाओं पर भी पड़ा है. जहां प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर को कराने का फैसला किया गया है, वहीं यूपीएससी मेन परीक्षा अगले साल 8 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी. इसके अलावा यूपीएससी फोरेस्ट सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए भी नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. ये परीक्षा अब 28 फरवरी 2021 में होगी. वहीं, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के शेष इंटरव्यू 20 जुलाई से शुरू होंगे. उम्मीदवारों को निजी तौर पर उनके इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) की तिथि के बारे में बता दिया जाएगा.
All Exam Date -
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा : 4 अक्टूबर
मेन परीक्षा : 8 जनवरी
फोरेस्ट सर्विस प्रारंभिक परीक्षा : 28 फरवरी 2021
इंडियन इकोनॉमिक सर्विस एग्जाम/स्टैटिस्टीकल सर्विस एग्जाम : 16 अक्टूबर, नोटिफिकेशन 10 जून को जारी होगा
एनडीए/एनए एग्जाम : 6 सितंबर
कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम : 22 अक्टूबर, नोटिफिकेशन 22 जुलाई को जारी होगा
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (ACs) एग्जाम : 20 दिसंबर, नोटिफिकेशन 18 अगस्त को
ये है चयन प्रक्रिया
0 टिप्पणियाँ