Ticker

6/recent/ticker-posts

Rrajasthan Govt Job 2020

राजस्थान में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, जल्द ही इन पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रकिया


कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर राज्य के युवा बेरोजगारों पर हुआ है। किसी को नियुक्ति मिलने वाली थी तो वो रूक गई। किसी की परीक्षा ही नहीं हुई और कई भर्तियां कोर्ट में अटकी पड़ी हैं। कुल मिलाकर राजस्थान में 40 हजार से ज्यादा नौकरियां अटकी पड़ी हैं। इनमें से लगभग 18 हजार नौकरियां कोरोना की भेंट चढ़ीं हुई हैं जिनमें केवल नियुक्ति बाकी है और 14 हजार ऐसे पद हैं जिन के लिए परीक्षा ही नहीं हो पाई हैं।
इस सब के बीच अब बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। सरकार ने 5000 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और नई भर्तियां भी निकालने के लिए कार्य जारी है। इसी के साथ शिक्षा विभाग में भी 36000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सकती है। इनमें 31 हजार पद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के होंगे तो वहीं 3 हजार पद स्कूल व्याख्याता के लिए हैं।



बेरोजगारों को परीक्षा की आस

पटवार भर्ती 2019 - 4421 पद
कांस्टेबल भर्ती 2019 - 5500 पद
लाइब्रेरियन भर्ती 2018 - 700 पद
स्टेनोग्राफर भर्ती 2018 - 1085 पद
फार्मासिस्ट भर्ती 2018 - 1538 पद
पशुचिकित्सा अधिकारी - 900 पद


कोर्ट में अटकी पड़ी हैं ये भर्तियां
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती - 1832 पद
महिला सुपरवाइजर 2018 - 180 पद
महिला सुपरवाइजर आंगनबाडी - 309 पद
प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 1200 पद
आरएएस भर्ती 2018 - 1017 पद


बोर्ड की भर्तियों को जल्द पूरा करने के लिए हम जल्द ही कलेंडर जारी करेंगे। हम भर्तियों को लेकर गंभीर हैं। बीएल जाटावत अध्यक्ष , राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result