Ticker

6/recent/ticker-posts

REET Bharti 2020,School Lacharar Bharti 2020

राजस्थान सरकार ने खोली शिक्षक बनने की राह जल्द ही होगी भर्ती जाने पूरी खबर 


कोरोना की वजह से लॉकडाउन हुई बेरोजगारों की खुशियां अब अनलॉक होना शुरू हो गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जनवरी महीने में हुई स्कूल शिक्षा व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करना शुरू कर दिया है। पहले दिन मंगलवार को राजस्थानी विषय का परिणाम जारी हुआ। आयोग सूत्रों के अनुसार अब लगातार एक-एक विषय का परिणाम जारी किया जाएगा। सभी विषयों का परिणाम जारी होने के बाद आयोग प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंस के आधार पर चयनित अभ्यर्थियो की काउसलिंग कराई जाएगी। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
शिक्षक बनने की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को तोहफे

1. प्रथम श्रेणी व्याख्याता: पांच हजार को मिलेगी नौकरी


व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन विवादों के बीच तीन से 13 जनवरी 2020 को हुआ था। परीक्षा तिथियों को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इस दौरान शिक्षामंत्री ने परीक्षा तय समय कराने की घोषणा की थी। परीक्षा भी समय पर हो गई लेकिन परिणाम कोरोना के फेर में उलझ गया। परिणाम जारी करने को लेकर लगातार बेरोजगारों की ओर से ज्ञापन दिए जा रहे थे। इस महीने प्रदेश के पांच हजार बेरोजगारों को नौकरी का तोहफा मिलना लगभग तय है।

2. द्वितीय श्रेणी शिक्षक : विभाग जुटा मजबूत पैरवी करने में


द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 के जरिए प्रदेश के नौ हजार से अधिक बेरोजगारों को नौकरी मिलनी है। लेकिन मामला न्यायालय में उलझा हुआ है। शिक्षा विभाग ने न्यायालय में मजबूत पैरवी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। शिक्षा के सूत्रों की माने तो न्यायालय से हरी झंडी नहीं मिलने पर दूसरा रास्ता अपना सकते हैं। ऐसे में इन बेरोजगारों को भी इस महीने में खुशी मिलने की आस है।


3. तृतीय श्रेणी शिक्षक : रीट को लेकर मंथन पूरा

प्रदेश में 31 हजार पदों के लिए होने वाली रीट के लिए मंथन लगभग पूरा हो गया है। अब शिक्षा विभाग की ओर से जल्द अंतिम बैठक बुलाकर रीट की विज्ञप्ति को धरातल पर लाया जाएगा। इधर, 30 जून को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं भी पूरी हो जाएगी। ऐसे में वह भी रीट पर ज्यादा फोकस कर सकेगा।


शिक्षा विभाग की अटकी भर्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा 25 जून को रूबरू हये । इसमें शिक्षा विभाग की सभी भर्तियों के वर्तमान स्टेट्स के बारे में जानकारी दी गयी । 

शिक्षक भर्तियों से शेखावाटी के चार लाख की आस
व्याख्याता, द्वितीय श्रेणी व तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से शेखावाटी के चार लाख से अधिक बेरोजगारों की आस जुड़ी है। व्याख्याता भर्ती परीक्षा से जहां शेखावाटी के एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को उम्मीद है। वहीं रीट भर्ती में शेखावाटी के तीन लाख से अधिक युवा शामिल होंगे।

सरकारी स्कूलों के नैनिहालों को फायदा
सरकारी स्कूलों के बच्चों को सत्र के शुरूआत में प्रथम श्रेणी व द्वितीय श्रेणी शिक्षक मिलने से शिक्षक कार्य में दिक्कत नहीं आएगी। कई विद्यालयों में व्याख्याता नहीं होने की वजह से पढ़ाई में दिक्कत आ रही थी।

इनका कहना है
बेरोजगारों की समस्याओं का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। बेरोजगारों से वादा किया था परीक्षा भी समय पर कराएंगे और परिणाम भी समय पर जारी करेंगे। इस कड़ी में स्कूल व्याख्याता भर्ती का पहला परिणाम जारी हो गया है। चयनितों को जल्द स्कूलों में भेजने का काम सरकार करेगी।
गोविन्द सिंह डोटासरा, शिक्षा मंत्री
समय पर परिणाम जारी होने से अभ्यर्थियों को सौगात मिली है। सरकार को अब द्वितीय श्रेणी के चयनित शिक्षकों 
को भी स्कूलों में भेजने का काम करना होगा।

उपेन यादव, प्रवक्ता, बेरोजगार एकीकृत महासंघ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result