CTET की परीक्षा स्थगित, 5 जुलाई को होने थे एग्जाम, जानिए हर अपडेट
CTET Exam 2020: मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बात की ट्वीट करके जानकारी दी.
सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board Exam) की परीक्षा रद्द किए जाने की दिन में घोषणा होने के साथ ही अब सीटेट की परीक्षा (CTET Exam 2020) भी स्थगित कर दी गई है. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बात की ट्वीट करके जानकारी दी. परीक्षा 5 जुलाई को होने वाली थी. ट्वीट में एचआरडी मिनिस्टर ने कहा कि सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है. जैसे ही स्थितियां अनकूल होंगी वैसे ही अगली तारीख की घोषणा की जाएगी.
HRD Minsiter रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) का सीटेट परीक्षा (CTET Exam) पर ट्वीट
HRD Minsiter रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) का सीटेट परीक्षा (CTET Exam) पर ट्वीट

0 टिप्पणियाँ