Ticker

6/recent/ticker-posts

रक्षा मंत्रालय के निम्न पदों पर निकली भारी भर्तियां, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथियां

रक्षा मंत्रालय के निम्न पदों पर निकली भारी भर्तियां, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथियां


Ministry of Defence Recruitment 2020: रक्षा मंत्रालय ने 10वीं और 12वीं पास के लिए 54 पदों पर आवेदन मंगाए हैं. इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 26 जून 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 155 बेस हॉस्पिटल ने स्टेनो- II, वार्ड सहायिका, चौकीदार, सफाईवाला, नाई, कुक, वाशरमैन, सफाईवाला, दर्जी, ट्रेडमैन मेट, माली, बढ़ई, पेंटर और कारपेंटर जैसे ग्रुप सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं.



स्टेनो- II - 2 पद
वार्ड सहायिका - 17 पद
चौकीदार - 1 पद
सफाईवाला - 5 पद
नाई- 2 पद
वाशरमैन - 5 पद
सफाईवाली - 6 पद
दर्जी - 2 पद
ट्रेडमैन मेट - 3 पद
माली - 7 पद
बढ़ई - 1 पद
पेंटर - 1 पद
कुक - 2 पद
पदों की कुल संख्या- 54 पद


शैक्षिणक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास करना अनिवार्य है. हालांकि, विभिन्न पदों के लिए रक्षा मंत्रालय ने अलग-अलग शैक्षिणक योग्यता निर्धारित की है. ऐसे में आवेदन करने से पहले मंत्रालय द्वारा जारी की आधिकारिक अधिसूचना जरूरी पढ़ें.  .


आयु सीमा:-

जनरल- 18 से 25 वर्ष
ओबीसी - 18 से 28 वर्ष
एससी / एसटी - 18 से 30 वर्ष


आवेदन प्रक्रिया: इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को शैक्षिक प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटोकॉपी, 2 पासपोर्ट आकार के फोटो और 25/ - रुपए के पोस्टल स्टैम्प के साथ स्व-संबोधित लिफाफे के साथ बायो-डेटा भेजना होगा. उम्मीदवारों को लिफाफे पर 'Application for the post of.' लिखकर कमांडेंट 155 बेस अस्पताल पिन- 784001, तेजपुर को भेजना होगा.

वेतन: रक्षा मंत्रालय ने विभिन्न पदों के लिए शैक्षिणक योग्यता के अनुसार वेतन तय किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result