Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar Teachers Recruitment: 90 हज़ार प्राइमरी टीचर्स भर्ती प्रक्रिया शुरू

Bihar Teachers Recruitment: 90 हज़ार प्राइमरी टीचर्स भर्ती प्रक्रिया शुरू


इन पदों के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (National School of Open Learning, NIOS) से 18 महीने का डिप्लोमा करने वाले कैंडीडेट भी अप्लाई कर पाएंगे. आवदेन करने की तिथि 15 जून से 14 जुलाई है.

बिहार शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 71 हज़ार प्राथमिक स्कूलों में 90763 टीचर्स की भर्ती के लिए शिड्यूल रिलीज कर दिया है. इस पूरी प्रक्रिया को अगस्त 2020 तक कम्प्लीट कर लिया जाएगा. खास बात है कि इन पदों के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (National School of Open Learning, NIOS) से 18 महीने का डिप्लोमा करने वाले कैंडीडेट भी अप्लाई कर पाएंगे. आवदेन करने की तिथि 15 जून से 14 जुलाई है. कैंडीडेट्स को 18 महीने के D.EI.Ed के साथ साथ TET या CTET भी पास करना होगा.

जारी हुआ शिड्यूल
सोमवार को शिक्षा विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी अरशद फिरोज़ ने शिड्यूल जारी किया. इसक मुताबिक कुल 63951 टीचर्स पहली से पांचवी कक्षा के लिए और 26811 टीचर्स छठीं से 8वीं कक्षा के लिए रिक्रूट किए जाएंगे.

प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि सेलेक्शन प्रक्रिया में D.EI.Ed या इसके बराबर की डिग्री को टीचर्स की रिक्रूटमेंट में प्राथमिकता दी जाएगी. लेकिन अगर D.EI.Ed कैंडीडेट उपलब्ध नहीं हो पाएंगे बीएड कैंडीडेट्स पर विचार किया जाएगा.

Bihar D.EI.Ed Recruitment 2020: महत्त्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की तारीख- 15 जून से 14 जुलाई
लिस्ट पब्लिश होने की अंतिम तिथि- 12 अगस्त, 2020
एंप्लॉयमेंट लेटर ईश्यू डेट- 31 अगस्त

पहले हुआ था विवाद
दरअसल, इसके पहले शिक्षक भर्ती मामले में राज्य सरकार ने एनआईओएस से डीएलएड को अमान्य करार दिया था. जिसके बाद इस प्रक्रिया से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट की शरण ली. कोर्ट ने डिग्री को वैध करार देते हुए ऐसे अभ्यर्थियों को भी रिक्रूटमेंट प्रक्रिया में शामिल करने का आदेश दिया. वहीं राज्य सरकार ने भी इस मामले में एनसीटीई से सुझाव मांगा था. एनसीटीई ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में ही सुझाव दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result