SSC CHSL 19: LDC/JSA, PA/SA और DEO के 4893 पदों पर होगी भर्ती, 10 जनवरी से पहले करें आवेदन
SSC CHSL 2019: आयोग ने पदों की संख्या घोषित कर दी है. जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वह कर दें.
SSC CHSL 2019 Update: कर्मचारी चयन आयोग ने 07 जनवरी 2020 को अपनी वेबसाइट ssc.nic.in पर एक अनुशेष (addendum) जारी कर, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम-2019 के जरिये जिन पदों पर भर्ती होने वाली है, उसकी संख्या जारी की. आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के जरिये LDC/JSA, PA/SA और DEO के 4893 पदों पर भर्तियां होंगी.
बता दें कि SSC CHSL 2019-20 के लिये आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी तक इसके लिये आवेदन कर सकते हैं. आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिये उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर SSC CHSL 2020 के लिये अप्लाई कर सकते हैं.
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2019 (SSC CHSL Recruitment 2019) के लिये आवेदन आमंत्रित किए थे. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 3 दिसंबर 2019 को शुरू हुई. आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2020 है.
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2019 (SSC CHSL Exam 2019), 16 मार्च 2020 से 27 मार्च 2020 तक आयोजित होगी. यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसे पूरे देश में आयोजित किया जाएगा.
आयोग इस भर्ती प्रक्रिया (SSC CHSL Recruitment 2019-20) के जरिये विभिन्न सरकारी विभागों, मंत्रालयों और ऑफिस में लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट(JSA), पोस्टल असिस्टेंट (PA)/ सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर(DEO) पदों पर भर्तियां करेगा.
इन पदों पर वह सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास हों और जिनकी उम्र 18 से 27 वर्ष हो.
इन पदों पर वह सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास हों और जिनकी उम्र 18 से 27 वर्ष हो.

0 टिप्पणियाँ