Ticker

6/recent/ticker-posts

Teacher Jobs Alert: 89 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर है वैकेंसी

Teacher Jobs Alert: 89 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर है वैकेंसी, 57,700 होगी न्यूनतम सैलरी, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

Teacher Jobs Alert: प्रोफेसर पदों के लिये नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिये अच्‍छी खबर है. दिल्‍ली यूनिवर्सिटी ने 89 असिस्‍टेंट प्रोफेसर पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किए हैं.

DU Recruitment 2019: शिक्षक के तौर पर अपना करियर बनाने वाले उम्‍मीदवारों के लिये अच्‍छी खबर है. दिल्‍ली यूनिवर्सिटी ने असिस्‍टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये दिल्‍ली यूनिवर्सिटी कुल 89 असिस्‍टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्त‍ियां करेगी. ये सभी पद श्री वेंकटेस्‍वरा कॉलेज के लिये जारी किए गए हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिये इच्‍छुक उम्‍मीदवारों को दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाना होगा और 28 दिसंबर 2019 से पहले आवेदन करना होगा.

बता दें कि डीयू, श्री वेंकटेस्‍वरा कॉलेज के अलग-अलग विभागों में भर्त‍ियां करेगा. इसमें एक पद बायोकेमिस्‍ट्री विभाग के लिये है, जबकि 9 पद बोटनी और 13 पद केमिस्‍ट्री के लिये हैं. वहीं कॉमर्स और इकोनॉमिक्‍स विभाग के लिये क्रमश: 11 और 5 पद हैं. 4 पद इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, 6 इंग्‍ल‍िश, 4 इतिहास, 7 मैथ्‍स, 2 फिजिक्‍स, 5 पोलिटिकल साइंस, 3 संस्‍कृत, 3 सोशियोलॉजी, 5 स्‍टैट और 11 जूलॉजी विभाग में हैं.
ये होगी सैलरी
असिस्‍टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्‍त होने वाले उम्‍मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Central Pay Commission pay matrix) के अनुसार शुरुआती सैलरी 57,700/- होगी.

एप्‍ल‍िकेशन फीस:इन पदों पर आवेदन करने के लिये अनारक्ष‍ित श्रेणी के उम्‍मीदवारों और OBC व EWS श्रेणी के अभ्‍यर्थ‍ियों को आवेदन शुल्‍क के रूप में 500 रुपये जमा करने होंगे. ये शुल्‍क रिफंड नहीं होगा. हालांकि एक पोस्‍ट से ज्‍यादा के लिये आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को हर पद के लिये अलग-अलग आवेदन शुल्‍क देना होगा. SC/ST/PwD श्रेणी और महिला उम्‍मीदवारों के लिये आवेदन शुल्‍क नहीं है.
शैक्षणिक योग्‍यता:  कम से कम 55% अंकों के साथ मास्‍टर्स डिग्री ली हो.                                        नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्‍ट (NET) पास किया हो.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result