LIC Admit Card 2019: एलआईसी असिस्टेंट मेन्स एग्जाम के लिये हॉल टिकट जारी, 7942 असिस्टेंट पदों पर होगी भर्ती
05 Dec 2019 10:44:41
LIC Assistant Mains Call Letter 2019: भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एलआईसी असिस्टेंट मेन्स एग्जाम (LIC Assistant Mains Exam) के लिये एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस Direct link पर एक क्लिक कर, आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

LIC Assistant Mains Call Letter 2019: असिस्टेंट पदों के लिये आयोजित होने जारी मुख्य परीक्षा के लिये भारतीय जीवन बीमा निगम, LIC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड (LIC Assistant Mains Call Letter 2019) जारी कर दिया है. उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिये LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट से 22 दिसंबर तक हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकेगा. एलआईसी (LIC) की मुख्य परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को आयोजित होने वाली है. यह परीक्षा देशभर में आयोजित होगी.
परीक्षा का पैटर्न :
परीक्षा में 200 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे. इसमें जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस (General/ Financial Awareness), जनरल इंग्लिश (General English), क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड (Quantitative Aptitude), रीजनिंग एबिलिटी (Reasoning Ability) और कंप्यूटर एप्टीट्यूड (Computer Aptitude) और हिन्दी भाषा (Hindi Language) से प्रश्न होंगे. परीक्षा के लिये उम्मीदवारों को ढाई घंटे (2 hours 30 minutes) का समय मिलेगा.
credit: third party image reference
इन साधारण स्टेप्स को फॉलो कर उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक को फॉलो करके भी उम्मीदवार अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं.
credit: third party image reference
credit: third party image reference
1. LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिए गए recruitment tab पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा. वहां LIC Assistant Mains Call Letter 2019 लिंक पर क्लिक करें.
4. अब आपको अपना लॉगइन विवरण (login credentials) भरना होगा और login पर क्लिक करना होगा.
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी लें.
बता दें कि एलआईसी इसके जरिये 7942 असिस्टेंट पदों पर भर्ती करने वाला है. इन पदों पर चुनाव के लिये दो चरणों में परीक्षा आयोजित होगी. 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा दूसरे चरण की है. भारतीय जीवन बीमा निगम, इस भर्ती प्रक्रिया के आधार पर अपने विभिन्न डिवीजन के लिये नियुक्तियां करेगा, मसलन- सेंट्रल ईस्टर्न, ईस्ट-सेंट्रल, नॉर्दर्न, नॉर्दर्न सेंट्रल, साउदर्न, साउथ सेंट्रल और वेस्टर्न जो
0 टिप्पणियाँ