Ticker

6/recent/ticker-posts

voter id verification rajasthan| verification voter id Card | Voter Id Card 2019

चुनाव आयोग आज से शुरू करेगा Voter ID का वेरिफिकेशन, आपको करना होगा यह काम

1 सितंबर से शुरू होने वाला Electors Verification Programme (EVP) 15 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें मतदाता सूची (Voter List) को क्राउड सोर्सिंग (जन भागीदारी) के ज़रिए अपडेट किया जाएगा.

चुनाव आयोग (Election Commission) 1 सितंबर से देश भर में विशेष अभियान Electors Verification Programme (EVP) की शुरुआत करने वाला है. इसके तहत अब लोगों के वोटर आईडी (Voter ID) का वेरिफिकेशन होगा. 1 सितंबर से शुरू होने वाला ये अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें मतदाता सूची (Voter List) को क्राउड सोर्सिंग (जन भागीदारी) के ज़रिए अपडेट किया जाएगा.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत हर परिवार से एक वोटर को यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा, जिससे वह वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़े सारे दस्तावेज अपलोड करेगा और अपने व अपने परिवार के बारे में इस तरह का ब्यौरा उसमें डालेगा.

उन्होंने कहा कि इन ब्यौरा की जांच बीएलओ करेंगे और इस तरह से काफी समय बचेगा. इस कदम का मकसद वोटर लिस्ट का आकलन करना, सेल्फ वेरिफिकेशन और अगर कोई गलती रह गई तो उसे दुरुस्त करने के लिए सशक्त बनाना है.

‘मेगा मिलियन’ की शुरुआत सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में होगी. इसे राज्य मुख्यालय स्तर पर 36 सीईओ, जिला स्तर पर 740 जिला चुनाव अधिकारी और करीब दस लाख चुनाव केंद्रों पर चुनाव पंजीकरण अधिकारी करेंगे. सिंह ने कहा, ‘दिल्ली में EVP (Electors Verification Programme) 14 हजार अलग-अलग स्थानों पर शुरू किया जाएगा. कार्यक्रम 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक अभियान की तरह चलेगा.'

वेरिफिकेशन दो चरणों में होगा.आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस...

  1. आपको करना होगा यह काम-  वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के लिए आपको पहले nvsp.in  पर मोबाइल नंबर, मतदाता कार्ड नंबर और ईमेल के साथ रेजिस्टर करना होगा. आप गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करके भी कर सकते हैं. हर वोटर के सत्यापन में एक आईडी अपलोड करनी है.

  2. फिर बीएलओ करेगा जांच- जब वोटर अपनी सूचनाएं वेरिफाई कर देगा, उसके बाद BLO भी स्मार्टफोन के साथ उसे वेरिफाई करने घर-घर जाएंगे. वोटर को अपनी आईडी और बाकी डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे.

ऑफलाइन भी करा सकते वेरिफिकेशन
डॉ रणबीर सिंह ने बताया कि ऑफलाइन वोटर वेरिफिकेशन 70 वोटर सेंटर पर ज़रूरी कागजात के साथ पहुंचकर कराया जा सकता है. इसका दूसरा है कि चुनाव आयोग ने कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के साथ MOU साइन किए हैं. 544 की जगह वेरिफाई हो चुकी है, जिसकी सुची सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर मौजूद है. वहा पहुंचकर मतदाता अपनी सुचना जांचने के बाद एक आईडी देकर खुद को वेरिफाई करवा सकते हैं. वहां फॉर्म भरने के 1 रुपये, फोटो अपलोड करने के लिए 2 रुपये और एक डॉक्यूमेंट अपलोड करने के 2 रुपये लगेंगे.

                All Details See Vedio - Click

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result