SSC CHSL 2018: आज शाम 7 बजे के बाद घोषित होगा पेपर-1 का परिणाम, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
SSC CHSL 2018 Paper I Result: कर्मचारी चयन आयोग आज यानी 12 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पेपर-1 का परिणाम शाम 7 बजे जारी कर सकता है. पढ़ें पूरी डिटेल
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC), आज यानी 12 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टीयर-I परीक्षा 2018-19 (CHSL 2018-19 Tier-I exam) का परिणाम जारी कर सकता है. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC),11 सितंबर को परिणाम जारी कर देगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में लिखा गया है - 'संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर परीक्षा, 2018 के अभ्यर्थी ध्यान दें कि टीयर- I परीक्षा का परिणाम, जो कि 11.09.2019 को घोषित किया जाना था, अब 12.09.2019 को शाम 7 बजे के बाद घोषित किया जाएगा.'CHSL 2018-19 टीयर-I परीक्षा 1 जुलाई 2019 से 11 जुलाई 2019 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सभी उम्मदीवारों को कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टीयर-I परीक्षा 2018-19 (SSC CHSL Result 2018-19 Tier-I Exam) का परिणाम चेक करने के लिये पेज पर जाना ही होगा. इस परीक्षा के लिये करीब 29.68 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.
महत्वपूर्ण जानकारियां:
परीक्षा के लिये आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या - 29.68 लाख
परीक्षा के लिये आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या - 29.68 लाख
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - 13.17 लाख
रजिस्टर करने वाले कितने प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए - 44.37%
शिफ्ट की संख्या - 25
रजिस्टर करने वाले कितने प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए - 44.37%
शिफ्ट की संख्या - 25
कितने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई - 361
कितने शहरों में परीक्षा आयोजित हुई - 146
कितने राज्यों या केंद्र शासित राज्यों में परीक्षा आयोजित हुई - 33
परीक्षा का परीक्षा घोषित करने की तारीख - 12.09.2019
SSC CGL टीयर-2 परीक्षा की तारीख- 29 सितंबर 2019
SSC CHSL 2018 Result: ऐसे चेक करें
स्टेप 1: SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब आप CHSL टैब पर क्लिक करें.

स्टेप 4: SSC CHSL result स्क्रीन पर आ जाएगा. रिजल्ट pdf डॉक्यूमेंट में होगा. pdf डॉक्यूमेंट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें.
0 टिप्पणियाँ