IRCTC की खास सुविधा! बिना पैसे दिए बुक करें Railway टिकट, जानें क्या है तरीका
IRCTC ‘बाय नाउ पे लैटर’ की सुविधा का फीचर लाया है. 'बाय नाउ पे लैटर' की सुविधा से रेल टिकट खरीदकर बाद में भुगतान करने का विकल्प मिलता है. आइए आपको बताते हैं इस सुविधा के बारे में पूरी जानकारी
रेलवे ने टिकट बुक करने की सुविधाओं को आम लोगों के लिए बहुत आसान कर दिया है. रेलवे टिकट बुक करने के तरीके में बड़ा बदलाव कर रहा है, जिससे यात्रियों को टिकट बुक कराने में मुश्किल नहीं आए. IRCTC ने ग्राहकों को एक ऐसा फीचर भी देता है जिससे ग्राहक पैसे नहीं होने की स्थति में भी टिकट बुक कर सकते हैं और बाद में पैसे चुका सकते हैं. IRCTC ‘बाय नाउ पे लैटर’ की सुविधा का फीचर लाया है. 'बाय नाउ पे लैटर' की सुविधा से रेल टिकट खरीदकर बाद में भुगतान करने का विकल्प मिलता है. आइए आपको बताते हैं इस सुविधा के बारे में पूरी जानकारी:'बाय नाउ पे लैटर' से टिकट बुक करते समय पेमेंट के दौरान आने वाली दिक्कतों में कमी आएगी. अभी जब टिकट बुक करते हैं तो कई बार बीच में ही ट्रांजेक्शन कैंसिल हो जाती है, कई बार तो अकाउंट से पैसे भी कट जाते हैं और टिकट भी बुक नहीं होता.
ई पे लैटर कंपनी 'बाय नाउ पे लैटर' की सुविधा देती है. यह कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को पेमेंट करने के लिए 14 दिन का समय देती है. ईपेलैटर आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर पेमेंट करने के लिए 14 दिन का समय देगी. बाद में पेमेंट आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर करना होगा.
‘बाय नाउ पे लैटर’ फीचर के लिए आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसी जानकारी मुहैया करानी होगी. फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा, जिसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. ईपेलैटर एनईएफटी के जरिए ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करती है. ईपेलेटर का इस्तेमाल करने के लिए आपको ईपेलैटर पर अपना अकाउंट बनाना होगा.

ऐसे करें टिकट बुक-
सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर लॉगिन करें. इसके बाद अपनी यात्रा की डिटेल्स डालें. पे लैटर का इस्तेमाल करने के लिए भी ठीक वैसे ही टिकट बुक करनी है जैसे कि दूसरे तरीके से बुक करने के लिए करते हैं. इसके बाद जब पेमेंट पेज पर आएंगे तो आपको ई पे लैटर का ऑप्शन सिलेक्ट करना है. यहां इसके बाद आप ई पे लैटर के पेज पर आ जाएंगे. यहां आपको अपने अकाउंट में लॉगिन करना है और यहां आपका बुकिंग अमाउट आएगा, इसे कन्फर्म करना है और आपका टिकट बुक हो जाएगा.

0 टिप्पणियाँ