Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट अपडेट हो जाएंगी ये 6 चीजें, जानिए इससे जुड़ी सभी बातें
आज हम आपको देने जा रहे हैं आधार से जुड़ी वो जानकारी जिसमें आप बिना किसी डाक्यूमेंट्स के आधार की कई चीजें अपडेट कर सकते हैं.
आधार कार्ड का महत्व दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है. किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आधार की जरूरत होती है. इसलिए आधार में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. कई बार अनजाने में आधार में गलती हो जाती है. आज हम आपको देने जा रहे हैं आधार से जुड़ी वो जानकारी जिसमें आप बिना किसी डाक्यूमेंट्स के आधार की कई चीजें अपडेट कर सकते हैं. इस लिस्ट में नाम, फ़ोन नंबर, ईमेल आईडी, फोटो, फिंगर प्रिंट और आंखों की स्कैनिंग शामिल है.ऑनलाइन ले सकते हैं आधार सेवा केन्द्र में अपॉइंटमेंट
आधार में पते को छोड़ अन्य किसी भी जानकारी को अपडेट करने के लिए आधार सेंटर ही जाना होता है. अगर नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं या डिटेल्स अपडेट करवानी हैं तो अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया जा सकेगा. UIDAI ने अपने द्वारा संचालित किए जा रहे आधार सेवा केन्द्रों (ASKs) पर पासपोर्ट सेवा केन्द्रों की तर्ज पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग सुविधा शुरू कर दी है. इस बारे में UIDAI ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है.
ऑनलाइन अपडेट करने के लिए जरूरी जानकारी
आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपके पास वो मोबाइल नंबर होना ज़रूरी है, जिसे आपने आधार नंबर के साथ रजिस्टर किया था. क्योंकि अपडेट की प्रक्रिया के दौरान मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा. अगर आपके पास वो मोबाइल नंबर नहीं है तो आधार इनरोलमेंट सेंटर जाकर उसे अपडेट करवा लें. इसके बाद ही आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकेंगे.
एक ही बार हो सकती है जन्मतिथि अपडेट
आधार में जन्मतिथि और जेंडर को केवल 1 बार ही अपडेट कराया जा सकता है. जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए अपने साथ प्रमाण के तौर पर इससे संबंधित वैलिड डॉक्युमेंट लेकर आधार सेंटर जाना होगा.

0 टिप्पणियाँ