Ticker

6/recent/ticker-posts

RRB JE Admit Card 2019|CBT 2 Admit card 2019 |RRB Admit card Darect Link

RRB JE Admit Card 2019: CBT 2 एडमिट कार्ड जल्द ही इन वेबसाइट्स पर होगा जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा था कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व जारी किया जाएगा. 28 अगस्‍त से 1 सितंबर 2019 तक RRB JE Second Stage Computer Based Test होगा.

RRB JE Admit Card 2019: CBT 2 एडमिट कार्ड जल्द ही इन वेबसाइट्स पर होगा जारीRRB JE Admit Card 2019 CBT 2रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) की ओर से RRB JE Admit Card 2019 CBT 2, 24 अगस्त रात तक जारी कर दिए जाएंगे. ये एडमिट कार्ड आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट्स जैसे कि RRB Chennai, RRB Mumbai, RRB Ajmer इत्यादि पर जारी किए जाएंगे. रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा था कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व जारी किया जाएगा.

आरआरबी 28 अगस्‍त से 1 सितंबर 2019 तक आरआरबी जूनियर इंजीनियर दूसरे चरण की कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा (RRB JE Second Stage Computer Based Test,CBT) आयोजित करने जा रहा है. इसे लेकर आरआरबी (RRB) ने परीक्षा की तारीख और शहरों का विवरण जारी कर दिया है. आरआरबी (RRB) द्वारा जारी जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड की सभी आधिकारिक रीजनल वेबसाइटों पर उपलब्‍ध है.

उम्‍मीदवार परीक्षा का शहर, तारीख के बारे में जानने के लिये और फ्री पास डाउनलोड करने के लिये अपने लॉगइन आईडी व अन्‍य विवरण के साथ, रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें. RRB इसके जरिये जूनियर इंजीनियर(JE), जूनियर इंजीनियर- इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी (JE -IT), डेपोट मटेरियर सुपरीटेंडेंट(DMS) और केमिकल एंड मेटामर्जिकल असिस्‍टेंट (CMA) के पद पर भर्ती करने वाला है.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-
-RRB की रीजनल वेबसाइट्स पर जाएं.
-होम पेज पर दिए Download RRB JE Admit Card 2019 लिंक पर क्लिक करें.
-नया पेज खुलेगा
-सिटी लिंक पर क्लिक कर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें.
-लॉग इन बार पर क्लिक करें.
-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.
-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें.

बता दें कि रेलवे बोर्ड ने RRB JE 2nd Stage CBT exam के लिए 1,88,616 कैंडीडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया है.


RRB JE Second Stage Computer Based Test (CBT): महत्‍वपूर्ण तारीख
परीक्षा का शहर और तारीख की जानकारी: 17.08.2018
नि:शुल्‍क ट्रेन टिकट (SC/ST उम्‍मीदवारों के लिये) : 17.08.2018
एडमिट कार्ड डाउनलोड: परीक्षा से चार दिन पहले
मॉक टेस्‍ट के लिए लिंक एक्‍ट‍िवेशन : 17-08-19
दूसरे चरण की CBT परीक्षा कब से शुरू: 28-8-2019 से 01-9-2019

CBT Examination: परीक्षा का पैटर्न
- RRB JE CBT 2: 120 मिनट की परीक्षा होगी. जबकि PwBD उम्‍मीदवारों को 160 मिनट का वक्‍त मिलेगा.
- प्रश्‍नों की संख्‍या: 150
- किस तरह के सवाल होंगे: मल्‍टि‍पल च्‍वाइस क्‍वेश्‍चन (MCQ)
- नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्‍तर पर 1/3 अंक कट जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result