Ticker

6/recent/ticker-posts

Aadhaar|Aadhaar Updates Aadhaar में रजिस्टर नहीं कराया है मोबाइल नंबर तो नहीं मिलेगा इन सर्विसेज़ का फायदा

Aadhaar में रजिस्टर नहीं कराया है मोबाइल नंबर तो नहीं मिलेगा इन सर्विसेज़ का फायदा

आपको बता दें कि अगर आपने अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो कुछ सर्विसेज़ का फायदा आप नहीं उठा पाएंगे. आइए जानते हैं कौन सी हैं वह सर्विसेज़

Aadhaar में रजिस्टर नहीं कराया है मोबाइल नंबर तो नहीं मिलेगा इन सर्विसेज़ का फायदाआधार कार्ड(Aadhar Card) भारत में आम आदमी की पहचान बन चुका है. भारतीय नागरिकों के लिए यह एक कार्ड ही नहीं बल्कि सबसे बड़ा आधार है. पहचान पत्र के साथ-साथ आजकल इस कार्ड की हर जगह ज़रूरत रहती है. लेकिन कुछ समय पहले सु​प्रीम कोर्ट ने बैंक अकाउंट खुलवाने, मोबाइल सिम (Mobile Sim) खरीदने, जैसी चीज़ों के लिए आधार की अनिवार्यता खत्म कर दी है. लेकिन आपको बता दें कि अगर आपने अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो कुछ सर्विसेज़ का फायदा आप नहीं उठा पाएंगे. आइए जानते हैं कौन सी हैं वह सर्विसेज़...

----मोबाइल नंबर के आधार से लिंक ना होने पर आप आधार से जुड़ी Online सेवाओं का फायदा नहीं ले पाएंगे, जैसे कि आधार में पता(Adress) बदलवाना या अपडेट कराना.

----आप ऐसी किसी भी सर्विस का फायदा नहीं ले पाएंगे जिनमें आधार ऑथेंटिकेशन(Aadhar Authentication) की ज़रूरत होती है. उदाहरण के तौर पर ITR का ऑनलाइन वेरिफिकेशन, ऑनलाइन OPD अपॉइंटमेंट आदि.

----UIDAI के ऐप mAadhaar को इस्तेमाल मोबाइल नंबर की आधार से लिंकिंग के बिना नहीं कर सकते. mAadhaar ऐप की मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड लेकर चल सकते हैं, एड्रेस अपडेट करा सकते हैं. इसके चलते फिजिकल आधार कार्ड साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है.

mAadhaar (मोबाइल आधार) यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की तरफ से डेवलप किया गया ऑफिशियल मोबाइल एप्लीकेशन है. इस ऐप की मदद से यूज़र अपने स्मार्टफोन में ही आधार से जुड़ी इंफॉर्मेशन रख सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

----आधार-मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने पर आधार सर्विसेज जैसे आधार जनरेशन, अपडेट, रिप्रिंट, वैलिडेशन लेटर आदि से जुड़े SMS अलर्ट और ओटीपी हासिल नहीं किए जा सकते हैं. इसलिए अगरर आपने आधार के साथ अपना मोबाइल नंबर रेजिस्टर नहीं किया है और इन सेवाओं का फायदा पाना सकते हैं तो लिंक करा लें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result