Ticker

6/recent/ticker-posts

Upsc Result 2019|UPSC Result Date 2019|हो गया UOSC रिजल्ट जारी

UPSC/ अगले हफ्ते जारी होगा सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2019 का रिजल्ट


प्रीलिम्स परीक्षा 2 जून को देशभर के विभिन्न केंद्रो पर आयोजित की गई थी

UPSC Prelims 2019 Result : यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम 2019 का रिजल्ट बहुत जल्द जारी हो सकता है। बताया जा रहा है कि प्रीलिम्स का रिजल्ट जुलाई के दूसरे सप्ताह में घोषित हो सकता है। पिछले साल रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया गया था। परीक्षा 2 जून को आयोजित की गई थी। रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। करीब 10 लाख उम्मीदवार हर वर्ष देश की इस प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षा में बैठते हैं। 
प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई करेंगे उन्हें डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) भी जमा करना होता है। 
मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 
उम्मीदवार का चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्तांकों के आधार पर किया जाता है। इस बार 896 वैकेंसी निकाली गई हैं। 

एजुकेशन डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2019 का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें प्रीलिम्स परीक्षा 2 जून को देशभर के विभिन्न केंद्रो पर आयोजित की गई थी। इस साल यूपीएससी ने 896 पदों पर भर्ती निकाली है। 

ऐसे करें रिजल्ट चेक
- यूपीएससी की ऑफिशियल वबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स 2019 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही चुने हुए उम्मीदवारों की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

तीन चरणों में परीक्षा
- इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS सहित अन्य अधिकारी पद की रिक्तियों को भरा जाता है। यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा तीन चरणों में होती है। पहले चरण में प्रीलिम्स परीक्षा होती है। इसे प्री एग्जाम भी कहा जाता है। इसके बाद मेन्स परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रीलिम्स और मेन्स में सफल अभ्यार्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।  
- प्रीलिम्स में 400 अंकों के कुल दो पेपर (जनरल स्टडीज पेपर 1 और जनरल स्टडीज पेपर 2) होंगे हैं। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होती है।
- मेन्स एग्जाम 1750 अंकों का होता है। इसके बाद 275 अंकों का इंटरव्यू होता है। 
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें  https://upsc.gov.in/

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result