Ticker

6/recent/ticker-posts

UPSC Prelims Result 2019,UPSC ,प्रीलिम्स परीक्षा में पास अभ्‍यर्थियों के नाम जारी,

UPSC Prelims Result 2019: प्रीलिम्स परीक्षा में पास अभ्‍यर्थियों के नाम जारी, upsc.gov.in पर देखें लिस्‍ट


UPSC Prelims Result 2019: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रीलिम्स परीक्षा में पास उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. यूपीएससी ने रोल नंबर और नाम के अनुसार सूची ऑफशियिल वेबसइट पर अपलोड कर दी है


UPSC Prelims Result 2019: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रीलिम्स परीक्षा में पास उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. यूपीएससी ने रोल नंबर और नाम के अनुसार सूची ऑफशियिल वेबसइट पर अपलोड कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्‍यर्थी अपना रिजल्‍ट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.बता दें सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा  2019 के परिणाम तीन दिन पहले यानी कि 2 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नामों के साथ रिजल्ट चेक करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं.


प्रीलिम्स परीक्षा में 11,845 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स की परीक्षा पास की है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) करना होगा. उम्मीदवार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के बाद उसमें हिस्सा लेंगे. ये परीक्षा विस्तृत उत्तरों में देनी होती है.

गौरतलब है कि यूपीएससी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है. इसमें पहले प्रीलिम्‍स परीक्षा होती है. ये एग्‍जाम बहुविकल्‍पीय प्रश्‍नों पर आधारित होता है. इस एग्‍जाम में पास होने वाले उम्‍मीदवार मेन यानी कि मुख्‍य परीक्षा के लिए योग्‍य होते हैं. दूसरे चरण में मुख्‍य परीक्षा और फिर इंटरव्‍यू आयोजित किया जाएगा. इन दोनों एग्‍जाम में सफल होने वाले स्टूडेंट्स यूपीएससी में सेलेक्‍शन हो जाता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result