UPSC टॉपर से जानिए आखिरी वक्त में कैसे करें यूपीएससी Main की तैयारी
सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी. ऐसे में आखिरी वक्त में यूपीएससी के टॉपर रवि कुमार से जानिए कैसे करें तैयारी
सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा नजदीक है. 20 सितंबर को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी. अब ऐसे में परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत कम समय बाकी है. छात्र-छात्राओं की धड़कने इस वक्त बढ़ी हुई हैं. आखिरी वक्त में सबकुछ पढ़ने के बाद भी ऐसा लगता है कि कुछ भी नहीं पढ़ा है. हड़बड़ाहट होती है. इसलिए आखिरी वक्त में हम आपके लिए साल 2018 में UPSC में 337 रैंक हासिल करने वाले रवि कुमार सिहाग (Ravi Kumar Sihag) की सफलता के मंत्र लेकर आए हैं. मीडिया को दिए इंटरव्यू में रवि ने परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के सवालों के जवाब दिए और कई टिप्स भी दिए. आइए उन प्वॉइंटस पर डालते हैं एक नजर.सवाल- एक परफेक्ट आंसर कैसे लिखना चाहिए ?
जवाब- एक परफेक्टर आंसर को लिखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहली बात कि
आंसर को लिखते समय उसकी भूमिका और निष्कर्ष लिखना जरूरी है. किसी भी सवाल की भूमिका और निष्कर्ष स्पष्ट होने पर परीक्षक को कॉपी जांचना बेहद आसान होता है. इसके अलावा उत्तर लिखते वक्त ध्यान दें कि आंसर सबहेडस में लिखा जाए. पैराग्राफ में लिखा हुआ आंसर कहीं न कहीं परीक्षक को पढ़ने में बोझिल लगता है. इसलिए कोशशिश करें कि ध्यान रखें.
सवाल- तैयारी के लिए किस तरह से नोट्स तैयार करना चाहिए?
जवाब-पढ़ते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे किस किताब से पढ़ना है. किसी एक टॉपिक को क्लीयर करने के लिए आप किसी और अन्य राइटर की किताब से भी मदद ले सकते हैं लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप तरह-तरह की किताबें लाकर डेस्क पर सजा लें फिर परेशान हों. ऐसा करके आपको खुद को कंफ्यूज करेंगे.
सवाल- एनसीईआरटी की बुक्स पढ़ें या स्टैंटर्ड बुक?
जवाब- एनसीईआरटी की बुक्स जरूर पढ़ें. ये बहुत जरूरी हैं लेकिन ये नहीं है कि आप स्टैंटर्ड बुक पढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में आप महीनों एक बुक में उलझे रहेंगे. इसलिए इस बात का ध्यान रखें.
सवाल-तैयारी के दौरान डिप्रैशन से कैसे बचें?
जवाब- तैयारी के दौरान तनाव होना लाजिमी है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि हम कुछ ऐसी बातों पर ध्यान दें, जिन्होंने कभी हमें खुशी दें. आप बीते वक्त में हुई ऐसी बातों को याद कर सकते हैं, जब किसी ने आपकी तारीफ की हो. आपको स्पेशल फील कराया हो. कुछ अपने अच्छे दोस्तों से बात करें.
सवाल-आखिरी वक्त में कैसे करें तैयारी
जवाब- आखिरी वक्त में भूलना जायज है और हम सब भूलते हैं, ऐसे में रिवीजन करना बेहद जरूरी है. मैं तो ऐसे करता था कि जो कुछ भी एक हफ्ते में मैंने जो कुछ पढ़ा उसे में हर शनिवार या रविवार को रिवाइज कर लिया करता था.
0 टिप्पणियाँ