Ticker

6/recent/ticker-posts

Samsung Tab S6|लॉन्च से पहले Samsung Tab S6 की फोटो लीक, कई ज़रूरी जानकारी आई सामने

लॉन्च से पहले Samsung Tab S6 की फोटो लीक, कई ज़रूरी जानकारी आई सामने

लीक हुई फोटो में इसके स्टाइल, कीबोर्ड ऐक्सेसरी और इसके तीन अलग-अलग कलर ब्लू, ग्रे, पिंक को लेकर जानकारी सामने आई है.

लॉन्च से पहले Samsung Tab S6 की फोटो लीक, कई ज़रूरी जानकारी आई सामनेSamsung के आने वाले गैलेक्सी टैब S6 के फीचर्स से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है. समाचार पोर्टल टेक रडार के मुताबिक, आने वाले डिवाइस से जुड़ी फोटो में इसके स्टाइल, कीबोर्ड ऐक्सेसरी और इसके तीन अलग-अलग कलर ब्लू, ग्रे, पिंक को लेकर जानकारी सामने आई है.

गैलेक्सी टैब S6 AKG-tuned स्पीकर (दो ऊपर और नीचे बिना किसी हैंड फोन जैक के) के साथ आ सकता है.  टैबलेट में नीचे की तरफ एक USB-C पोर्ट भी होगा, लेकिन हेडफोन जैक नहीं दिया जाएगा. फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले भी होगा. टैब S6 में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होगा, जबकि 2018 में आए टैब S4 में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट था

रिपोर्ट के मुताबिक टैबलेट में 256 जीबी या 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा.

गैलेक्सी टैब S6 टैब में S5 के मुकाबले कुछ ही बदलाव देखने को मिले हैं. टैब S6 में पीछे की तरफ ऊपरी बाएं कोने में डुअल कैमरा दिया गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी और 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा होगा

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 6 को एक कीबोर्ड एक्सेसरी के साथ लॉन्च करेगा, जिसे अलग से बेचा जाएगा. बताया गया था कि ये टैब इस साल के आखिरी में Note 10 और Note 10 Plus के साथ लॉन्च होना था, मगर फिलहाल इसके लॉन्च को लेकर कोई खबर नहीं है.  जानकारी के मुताबिक इस लेटेस्ट टैब की कीमत लगभग $ 700 (48,240 रुपये ) हो सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result