RRC Group D एप्लीकेशन स्टेटस हुआ जारी, जानें परीक्षा के लिये योग्य हैं या नहीं
RRC Group D recruitment 2019: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं. जानें आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट हुआ है या स्वीकार किया गया है.
RRC Group D status released 2019: रेलवे भर्ती सेल(RRC) ने आज RRC Group D status 2019 का लिंंक एक्टिवेट कर दिया है. यह आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई को सुबह 11:50 बजे तक एक्टिवेट रहेगा. फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार यह चेक कर सकते हैं कि वह परीक्षा में बैठने के लिये योग्य हैं या उनका एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया गया है. अपना स्टेटस चेक करने के लिये उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती नियंत्रण बोर्ड ( RRCB) की वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाना होगा. इसके अलावा उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की 16 रीजनल वेसबाइट्स RRB अहमदाबाद, चेन्नई, इलाहाबाद, गुवाहाटी, भोपाल, मुंबई, बिलासपुर, रांची, अजमेर, गोरखपुर, बेंगलुरु, कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना, चंडीगढ़ और सिकंदराबाद की वेबसाइट्स पर भी स्टेटस चेक कर सकते हैं.
RRC उन उम्मीदवारों को SMS या ईमेल के जरिये संदेश भेजेगा, जिनका एप्लीकेशन रिजक्ट किया गया है. RRC ने नोटिफिकेशन जारी कर कुल 103769 पदों पर भर्ती के लिये आवेदन मांगे थे. पहली परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित होगी. लेवल-1 और लेवल-2 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. इसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट(PET), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.

RRC Group D recruitment 2019: एग्जाम पैटर्न
कंप्यूटर आधारित परीक्षा, CBT में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे. इन सवालों को हल करने के लिये उन्हें 90 मिनट का वक्त मिलेगा. उम्मीदवार इस बात को याद रखें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है. इसलिये उन सवालों को पहले हल कर लें, जिनका उत्तर वह 100 फीसदी सही जानते हैं. प्रत्येक गलत उत्तर पर आपके 1/3 अंक अंक जाएंगे. जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 सवाल होंगे. जबकि मैथ्स और जनरल साइंस से 25 सवाल. वहीं जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर साइंस सेक्शन से 20 सवाल होंगे.
RRC Group D recruitment 2019: वेतन
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 18,000 रुपये का वेतन मिलेगा. इसके अलावा उन्हें अलग-अलग तरह के अलाउएंस भी मिलेंगे.
RRC Group D recruitment 2019: वेतन
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 18,000 रुपये का वेतन मिलेगा. इसके अलावा उन्हें अलग-अलग तरह के अलाउएंस भी मिलेंगे.

0 टिप्पणियाँ