Ticker

6/recent/ticker-posts

RRB NTPC 2019,RRB NTPC 2019: Exam Date, Application Status

RRB NTPC 2019: पैरामेड‍िकल पदों के ल‍िये जुलाई में परीक्षा, चेक करें ड‍िटेल

RRB NTPC: RRB पैरामेडिकल पदों के ल‍िये कंप्‍यूटर आधार‍ित परीक्षा जुलाई में आयोज‍ित होगी. परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी 9 जुलाई को प्राप्‍त होगी.



RRB NTPC Admit Card 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) पैरामेडिकल श्रेणी में विभ‍िन्‍न पदों पर भर्ती के ल‍िये 19, 20 और 21 जुलाई को परीक्षा आयोजित करेगा. पैरामेडिकल श्रेणी में RRB NTPC भर्ती के ल‍िये आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी 9 जुलाई 2019 को प्राप्‍त होगी. RRB पैरामेडिकल के ल‍िये मॉक टेस्‍ट का ल‍िंंक भी 9 जुलाई को एक्‍ट‍िवेट कर द‍िया जाएगा. उम्‍मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल के जरिये भी परीक्षा केंद्र, शहर और तारीख की जानकारी दी जाएगी.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड: 


RRB पैरामेडिकल कंप्‍यूटर आधार‍ित परीक्षा के ल‍िये परीक्षा से 4 द‍िन पहले एडमिट कार्ड या हॉल ट‍िकट जारी कर द‍िया जाएगा. यानी 19 जुलाई की परीक्षा के ल‍िये 15 या 16 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी होगा. उम्‍मीदवार अपने रज‍िस्‍ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से RRB एडमिट कार्ड (RRB admit cards) डाउनलोड कर पाएंगे.

RRBs ने अपनी वेबसाइट पर पहले ही योग्‍यता और अयोग्‍यता स्‍टेटस ल‍िस्‍ट जारी कर दी है.

परीक्षा का पैटर्न: 
RRB पैरामेडिकल पदों की कंप्‍यूटर आधार‍ित परीक्षा 90 म‍िनट की होगी. इसमें 100 ऑब्‍जेक्‍ट‍िव सवाल होंगे. हर सही जवाब के लि‍ये 1 अंक म‍िलेगा और गलत जवाब पर 1/3 अंक काट लिये जाएंगे. आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के ल‍िये स‍िलेबस, परीक्षा का पैटर्न और अंकों की स्‍कीम से जुड़ी जानकारी आधि‍कार‍िक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.

जरूरी सुचना -
उम्‍मीदवार इस बात को याद रखें क‍ि परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के ल‍िये उन्‍हें अपने एडमिट कार्ड के अलावा कोई वास्‍तव‍िक ID प्रूफ और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो देना होगा.

Full Information - 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result