Xiaomi Redmi K20 में है पावरफुल प्रोसेसर, जानें बाकी फीचर्स और कीमत
जानें कितना खास है शियोमी का ये फोन और कितनी है इसकी कीमत....
Xiaomi Redmi K20 भारत में लॉन्च हो चुका है. कंपनी ने इस फोन को बजट रेंज में उतारा है, जिसे ग्राहक 22 जुलाई को खरीद सकते हैं. Redmi K20 की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है.

Redmi K20 में Snapdragon 730 प्रोसेसर दिया गया है जो मिड रेंज्ड है. स्मार्टफोंस के लिए यह क्वॉलकॉम की सबसे प्रीमियम चिप है. रेडमी K20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है. K20 कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू जैसे तीन कलर ऑप्शन में आया है.
रेडमी के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है. 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है.
पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी तो है. इसमें आपको 18W का ही चार्जिंग सपोर्ट है. कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है.
Redmi K20 Pro भी हुआ लॉन्च
बता दें कि इस फोन के साथ Redmi K20 Pro को भी लॉन्च किया गया है. Redmi K20 Pro की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट की है. वहीं इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है. बता दें कि कंपनी ने K20 Pro का सिग्नेचर एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 4,80,000 रुपये रखी गई है.

0 टिप्पणियाँ