Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajasthan BSTC Counselling Result 2019 #BSTC #BSTC_Counselling_Result_2019

Rajasthan BSTC Counselling Result 2019: एक अगस्‍त को जारी होगा पर‍िणाम, इस Direct Link पर चेक कर पाएंगे

Rajasthan BSTC Counselling Result 2019: राजस्‍थान BSTC एलॉटमेंट ल‍िस्‍ट आध‍िकार‍िक वेबसाइट bstc2019.org पर जारी की जाएगी.



Rajasthan BSTC Counselling Result 2019: एक अगस्‍त को जारी होगा पर‍िणाम, इस Direct Link पर चेक कर पाएंगेRajasthan BSTC Counselling Result 2019: राजस्‍थान BSTC या प्री- D.El.Ed की काउंसल‍िंग के पर‍िणाम 1 अगस्‍त को जारी क‍िए जाएंगे. इसके ल‍िये रज‍िस्‍ट्रेशन की तारीख बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई है. इसी तरह, नये काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, फीस जमा करने की आख‍िरी तारीख भी 30 जुलाई कर दी गई है.

एलॉटमेंट ल‍िस्‍ट में ज‍िन उम्‍मीदवारों के नाम होंगे, उन्‍हें एलॉटमेंट फीस जमा करनी होगी और एलॉटेड कॉलेज याइंस्‍टीट्यूट में 2 से 5 अगस्‍त के बीच र‍िपोर्ट करना होगा. बेस‍िक स्‍कूल टीच‍िंग सर्ट‍िफ‍िकेट या BSTC एलॉटमेंट के आधार पर राजस्‍थान के टीचर ट्रेनिंग इंस्‍टीट्यूट्स के प्री-D.El.Ed कोर्स में दाख‍िला प्राप्‍त होता है. उम्‍मीदवारों को एलॉटमेंट लिस्‍ट चेक करने और डाउनलोड करने के ल‍िये बीएसटीसी की आध‍िकार‍िक वेबसाइट bstc2019.org पर जाना होगा.

इससे पहले एलॉटमेंट ल‍िस्‍ट 18 जुलाई को जारी होने वाली थी, ज‍िसे 21 जुलाई तक टाला गया था. इसके बाद एलॉटमेंट ल‍िस्‍ट की तारीख को आगे बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी गई. अब एक बार फ‍िर बेस‍िक स्‍कूल टीच‍िंंग सर्ट‍िफ‍िकेट की एलॉटमेंट ल‍िस्‍ट जारी करने की तारीख बढ़ा दी गई है. ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार बीएसटीसी की एलॉटमेंट ल‍िस्‍ट 1 अगस्‍त को जारी होगी.

राजस्‍थान BSTC र‍िजल्‍ट 3 जुलाई को जारी हुआ था. र‍िपोर्ट के अनुसार प्री- D.El.Ed एग्‍जाम में इस साल 7 लाख छात्रों ने भाग ल‍िया था. राजस्‍थान श‍िक्षा मंंत्री गोव‍िंद स‍िंंह डोटासरा ने BSTC result 2019 की घोषणा की थी और सफल होने वाले सभी उम्‍मीदवारों को ट्वीट कर बधाई भी दी थी. जनरल कैटगरी में प्रवीण कुमार ने BSTC परीक्षा में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त क‍िया था और संस्‍कृत स्‍ट्रीम में मनीषा ने पहला स्‍थान प्राप्‍त क‍िया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result