Ticker

6/recent/ticker-posts

Navodaya Vidyalaya Samiti|Navodaya Vidyalaya Samiti 6th class admission#Samiti_6th_class_admission

Navodaya Vidyalaya Samiti: 6th क्लास में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

टेस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडीडेट्स को www.navodaya.gov.in और www.nvsadmissionclasssix.in पर जाना होगा

Navodaya Vidyalaya Samiti: 6th क्लास में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा प्रोसेसNavodaya Vidyalaya Samiti Admission 2020: नवोदय विद्यालय समिति ने JNVST यानी छठी क्लास में दाखिले के लिए होने वाले नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इस टेस्ट के जरिए छठी क्लास में दाखिले के लिए छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है. वर्तमान में 28 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों (union territories) में 661 विद्यालय हैं. जिसमें से 636 काम कर रहे हैं.

दाखिले के लिए सेलेक्शन दो चरणों में होगा. पहला चरण 11 जनवरी 2020 को होना तय हुआ है. दूसरे चरण क तहत सेलेक्शन 11 अप्रैल 2020 को होगा. JNVST 2020 के लिए अप्लाई करने की तारीख 15 सितंबर 2019 है. इसके लिए रजिस्ट्रेश नि:शुल्क है.

टेस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडीडेट्स को www.navodaya.gov.in और www.nvsadmissionclasssix.in पर जाना होगा.  इसके लिए एडमिट कार्ड भी दो चरणों में होगा. पहले चरण में एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2019 को और दूसरे चरण में 1 मार्च 2020 को जारी किया जाएगा.

JNV सेलेक्शन टेस्ट 2020 का रिजल्ट भी दो चरणों में, मार्च 2020 और मई 2020 में जारी किया जाएगा. सेलेक्शन टेस्ट कई क्षेत्रीय भाषाओं में कराया जाएगा.  टेस्ट में तीन घटक होंगे- मेंटल एबिलिटी टेस्ट, एरिथमेटिक टेस्ट और लैंग्वज टेस्ट.

मेंटल एबिलिटी टेस्ट में 50 नंबर के 40 सवाल होंगे. एरिथमेटिक टेस्ट में 25 नंबर के 20 सवाल होंगे. लैंग्वज टेस्ट में 25 नंबर के 20 सवाल होंगे. मेंटल एबिलिटी टेस्ट के लिए 60 मिनट का वक्त दिया जाएगा, बाकी दोनों टेस्ट के लिए 30-30 मिनट्स का वक्त दिया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result