स्टाफ नर्स ग्रेड II के लिए 8159 वैकेंसी, सैलरी 35000 से ज्यादा
स्टाफ नर्स ग्रेड II के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई 2019 से शुरू हो चुकी है. आवेदन की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2019 है.
पश्चिम बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड ने स्टाफ नर्स ग्रेड II के पद पर 8159 वैकेंसी निकाली हैं. इन वेकेंट सीट्स पर जल्द ही भर्ती होनी है. स्टाफ नर्स ग्रेड II पद के लिए इच्छुक कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट wbhrb.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का काम तेजी से होगा. कुल 8159 वैकेंसी में से रिजर्व केटेगिरी के लिए सीटें आरक्षित हैं.
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 210 रुपये है। पश्चिम बंगाल की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। दिव्यांगता नियम, 1999 के तहत आने वाले दिव्यांगों को भी कोई शुल्क नहीं देना होगा। फीस का भुगतान जीआरआईपीएस (गवर्नमेंट रीसिट पोर्टल सिस्टम), पश्चिम बंगाल सरकार के माध्यम से करना होगा।
अहम तारीख - आवेदन की शुरुआती तारीख: 19 जुलाई, 2019
आवेदन की आखिरी तारीख: 29 जुलाई को शाम के 08.00 बजे तक
पूरी तरह भरे गए फॉर्म को जमा करने की आखिरी तारीख: 29 जुलाई को शाम के 08.00 बजे तक
आयु सीमा - 01.01.2019 को न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 39 साल। नियम के मुताबिक एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में राहत मिलेगी।
योग्यता - कैंडिडेट्स ने जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी/बेसिक बीएससी (नर्सिंग)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग का कोर्स किसी नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल/कॉलेज से पूरा कर रखा हो। नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल/कॉलेज भारतीय नर्सिंग काउंसिल या फिर संबंधित राज्य की नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन - 1. बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट www.wbhrb.in पर जाएं
2. Online Application के नीचे वेकंसी का लिंक होगा, उस पर क्लिक करें
3. एक नया पेज खुलेगा, वहां अपनी सारी डीटेल्स डालकर सबमिट कर दें
4. आवेदन के बाद भविष्य में इस्तेमाल के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें

जो कैंडीडेट्स इस पोस्ट के लिए आवेदन करेंगे उनका सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के परफॉर्मेंस के आधार पर होगा. इन्हीं दोनों टेस्ट के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी. जिन कैंडीडेट्स के नंबर मेरिट के मुताबिक होंगे उनकी भर्ती की जाएगी. स्टाफ नर्स ग्रेड II की सैलरी 35000 रुपए महीना से ज्यादा होगी.
0 टिप्पणियाँ