BSF Head Constable exam dates 2019: हेड कांस्टेबल परीक्षा का शेड्यूल बदला, जानें नई तारीख
BSF Head Constable exam dates 2019: हेड कांस्टेबल के पदों पर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल बदल गया है. अब ये प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर 2019 को कराई जाएगी.
BSF Head Constable exam dates 2019: हेड कांस्टेबल के पदों पर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल बदल गया है. ताजा अपडेट्स के मुताबिक अब 22 सितंबर 2019 को एग्जाम आयोजित किया जाएगा. बता दें कि पहले ये परीक्षा 28 जुलाई को होनी थी लेकिन किसी कारणवश अब परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है.
महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और रेडियो) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस पोस्ट के लिए प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं को भी आगे बढ़ा दिया गया है. इसके मुताबिक पीएसटी और पीईटी एग्जाम अब 9 अक्टूबर की जगह अब 2 दिसंबर को कराई जाएगी. लिखित परीक्षा ( डिस्क्रप्टिव पेपर ) 24 नवंबर 2019 के बजाए अब 2 फरवरी 2020 को होगी. इसके अलावा मेडिकल एग्जाम की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है. अब यह एग्जाम भी 30 जनवरी साल 2020 को होगा, जबकि पहले ये परीक्षा 13 अप्रैल 2020 को होना था. बता दें कि कुल 1072 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें से 300 पोस्ट हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के लिए हैं, जबकि 772 पद हेड कॉन्स्टेबल रेडियो मैकेनिक के लिए हैं.

0 टिप्पणियाँ