Ticker

6/recent/ticker-posts

SSC Costable Result 2019|SSC Result 2019

SSC Constable भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अब 21 जून को होगा जारी

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएसी) ने सिपाही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की तारीख आगे बढ़ा दी है. कमीशन अब 21 जून को इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. इससे पहले यह रिजल्ट 31 मई को जारी होने वाला था.

नई दिल्ली: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएसी) ने सिपाही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की तारीख आगे बढ़ा दी है. कमीशन अब 21 जून को इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. बता दें कि इससे पहले यह इस परीक्षा का रिजल्ट 31 मई को जारी होने वाला था. परीक्षा परिणाम जारी करने में क्यों देरी की गई है कमीशन की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

एसएससी इस बहाली के जरिए सीएपीएफ, एनआईए, असम राइफल्स में सिपाही के पदों पर बहाली करता है. इस बहाली के लिए 11 फरवरी से 11 मार्च के बीच तीन शिफ्ट में हर दिन परीक्षा ली गई.

इस परीक्षा के लिए 52 लाख से अधिक कैंडिडेट ने अप्लाई किया था और 30 लाख से अधिक परीक्षा में बैठे थे. इससे पहले इस परीक्षा का आंसर की 30 अप्रैल को जारी किया गया था. रिजल्ट छात्र 21 जून को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर देख सकेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result