Ticker

6/recent/ticker-posts

RPF Bharti 2019

RPF में जल्द निकलेंगी 9000 वैकेंसी, 50% पर महिलाओं को मिलेगी नौकरी

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 9,000 से अधिक कांस्टेबलों और सब- इंस्पेक्टर के पदों की भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी पद दिए जाएंगे.



रेल मंत्री पीयूष गोयल ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. उन्‍होंने ऐलान किया है भारतीय रेलवे की तरफ से निकाली गई 9,000 से अधिक कांस्टेबलों और सब- इंस्पेक्टर के पदों की भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी पद दिए जाएंगे. यानी 50 फीसदी पदों पर सिर्फ महिलाओं की भर्ती की जाएगी. बेशक महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा.

दरअसल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि वर्तमान में भारतीय रेलवे में 15.06 लाख कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या है, जिनमें से 12.23 लाख कर्मचारी रोल पर हैं जबकि शेष 2.82 लाख पद खाली हैं. इसी संबंध में मंत्री ने अगले दो वर्षों में 2.3 लाख पद भरे जाने की घोषणा की थी. उन्‍होंने अपने एक बयान में कहा था कि 2.3 लाख पदों के लिए भर्ती अगले दो वर्षों में पूरी हो जाएगी. 1.31 लाख पदों की नई भर्ती का पहला चरण फरवरी-मार्च, 2019 में सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार शुरू किया जाएगा. इसमें लगभग 19,715, 9,857 और 35,485 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result