Ticker

6/recent/ticker-posts

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019:|Rbse 8Th Result 2019

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019: राजस्‍थान बोर्ड 8वीं का रिजल्‍ट कल होगा जारी, पढ़ें पूरी डिटेल


RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (BSER) कल शाम 4 बजे होगा जारी. रिजल्‍ट घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए स्‍टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard पर रिजल्‍ट देख सकते हैं.


RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (BSER)  आठवीं का रिजल्‍ट कल शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'कल शाम 4:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 8 का परिणाम (RBSE 8th Result 2019) जारी करेगा. रिजल्‍ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.और rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा. ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए स्‍टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्‍ट देख सकते हैं.

बता दें कि आठवीं कक्षा के एग्जाम में करीब 11.5 लाख उपस्थित हुए थे. इस परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 29 मार्च 2019 तक किया गया था. वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो राजस्थान बोर्ड ने आठवीं कक्षा का परिणाम 6 जून को जारी किया था.2018 में राजस्थान बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा में 12.74 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. इसमें 5.87 लाख छात्राएं और 6.87 लाख छात्र थे.गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार आठवीं कक्षा तक किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जा सकता है.

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019:  ऐसे देखें अपना स्‍कोर


- ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in or rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर रिजल्‍ट RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019 पर क्लिक करें.
- रिजल्‍ट पर क्लिक करने पर नया टैब खुलकर सामने आ जाएगा.
 - रिजल्‍ट पोर्टल में छात्र रोल नंबर और रजिस्‍ट्रेशन नंबर समेत अन्‍य डिटेल्‍स सबमिट करें.
 - स्‍क्रीन पर रिजल्‍ट आएगा और भविष्‍य में संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result