Ticker

6/recent/ticker-posts

आज जारी होगा NEET Result|NEET Result 2019|Chaek NEET Result 2019

आज जारी होगा NEET Result, ऐसे कर सकेंगे चेक

Updated: June 5, 2019, 7:21 AM IST

5 जून को जारी होगा NEET 2019 का रिजल्‍ट, जानिये रिजल्‍ट जारी होने के बाद उम्‍मीदवारों को अगला कदम क्‍या उठाना होगा. काउंसलिंग कब होगी और किसी आधार पर एडमिशन होगा. जानिये सब कुछ यहां.


NEET Result 2019: नेशनल टेस्‍ट‍िंग एजेंसी  NEET 2019 परीक्षा के नतीजे 5  जून को जारी करेगा.  NEET 2019 रिजल्‍ट लिस्‍ट में उम्‍मीदवारों का क्‍वालिफाई स्‍टेटस होगा. यानी वह फेल है या पास है, यह पता चलेगा. बता दें कि यह परीक्षा 5 और 20 मई 2019 को आयोजित हुई थी. NEET 2019 रिजल्‍ट लिस्‍ट में उम्‍मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, श्रेणी के अनुसार पर्सेटाइल और स्‍कोर, विषय के अनुसार स्‍कोर, कुल अंक और ऑल इंडिया रैंक (AIR) होगा. उम्‍मीदवार अपने लॉगइन डिटेल्‍स की मदद से वेबसाइट पर अपना रिजल्‍ट चेक कर पाएंगे.

NTA ने हाल ही में NEET 2019 आंसर की भी जारी की है और उम्‍मीदवारों को ऑब्‍जेक्‍शन रेज करने के लिए 1 जून तक का समय दिया गया था. आंकड़ों की मानें तो इस साल नीट 2019 के लिए कुल 15,19,375 अभ्‍यर्थ‍ियों ने आवेदन किया था. इसमें से 14,10,754 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया.
NTA NEET Result 2019: ऐसे चेक करें
स्‍टेप 1: NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिए गए लिंक “NEET Result 2019” पर क्‍ल‍िक करें.
स्‍टेप 3: अपना NEET रजिस्‍ट्रेशन Id और पासवर्ड एंटर करें.
स्‍टेप 4: आपका NEET Result 2019 स्‍क्रीन पर आ जाएगा.
स्‍टेप 5: अपना रिजल्‍ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लें.
NTA NEET Result 2019 के बाद क्‍या

NEET रिजल्‍ट 2019 जारी होने के बाद अंक के आधार पर काउंसलिंग होगी और अंडरग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज में दाखिला प्राप्‍त होगा. नीट 2019 का परिणाम जारी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी के होमपेज पर NEET काउंसलिंग 2019 की सूची जारी कर दी जाएगी. साल 2018 में NEET काउंसलिंग का पहला फेज 31 अगस्‍त से 3 सितंबर तक आयोजित किया गया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result