GOOD NEWS
Updated: June 4, 2019, 5:15 PM IST
JEE Advanced answer key 2019 जारी
JEE Advanced answer key 2019 जारी, jeeadv.ac.in पर करें चेक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड की आंसर की जारी कर दी है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड की आंसर की जारी कर दी है. ये जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट www.jeeadv.ac.in के जरिए दी गई है. ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2019 (Joint Entrance Exam Advanced 2019) का रिजल्ट 14 जून को रिलीज किया जाएगा. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपनी आंसर की jeeadv.ac.in आफिशियल साइट पर जाकर जांच कर सकते हैं. अगर किसी स्टूडेंट्स को कोई आपत्ति है तो वो वह 5 जून तक आपत्ति उठा सकते हैं.
स्टूडेंट्स द्वारा आंसर की को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति पर एक पैनल डिस्कस करेगा उसके बाद उन कैंडिडेट्स के बारे में निर्णय लिया जाएगा.आंसर की को लेकर आपत्ति दर्ज कराने वाले स्टूडेंट्स की बातों पर डिस्कशन करने के बाद फाइनल आंसर की जारी जाएगी जिसके आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा. बता दें कि जेईई एडवांस उत्तीर्ण करने के लिए, एक उम्मीदवार को प्रत्येक विषय में कम से कम 10 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.
JEE Advanced answer key 2019: ऐसे करें चेक
1:आधिकारिक वेबसाइट, jeeadv.ac.in पर जाएं
2:यहां लिंक पर क्लिक करें Click उत्तर कुंजी 2019 ’
3:रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉग-इन करें.
4:इसके बाद आंसर की आपके सामने दिखाई देगी.
5:अब आप इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख लें.3:रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉग-इन करें.
4:इसके बाद आंसर की आपके सामने दिखाई देगी.

1 टिप्पणियाँ
Nice
जवाब देंहटाएं