Ticker

6/recent/ticker-posts

IBPS RRB Recruitment 2019|Bank Bharti 2019

IBPS RRB Recruitment 2019: बैंक में 12,000 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे होगा सेलेक्‍शन

इंस्‍टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्‍शन (IBPS) ने IBPS RRB Exam 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत ऑफिसर और ऑफिसर असिस्टेंट के कुल 12,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.


IBPS RRB Recruitment 2019: अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और अब तक कहीं कोई बात नहीं बन पाई है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि अब इंस्‍टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्‍शन (IBPS) ने IBPS RRB Exam 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत ऑफिसर और ऑफिसर असिस्टेंट के  पदों पर भर्तियां निकाली हैं. आवेदन की प्रकिया आज यानी कि 18 जून से शुरू हो रही है. वहीं इन पदों पर आवेदन करने की आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई है.

आईबीपीएस ने कुल 12,000 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके तहत 7373 ऑफिसर असिस्टेंट, 4856 ऑफिसर,ऑफिसर स्‍केल 2 के 1746 और ऑफिसर स्‍केल 3 में 207 पदों पर नियुक्‍तियां की जाएंगी.इन पदों के लिए अभ्‍यर्थी शैक्ष्‍णिक योग्‍यता ऑफिशियिल वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं. वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को तीन चरण की प्रकिया से गुजरना होगा. इनमें पहला एक प्रारंभिक, दूसरा- मेन परीक्षा और तीसरा-  इंटरव्यू राउंड होगा.
IBPS RRB Recruitment 2019 Exam Date: किस पद के लिए कब होगा एग्‍जाम
IBPS RRB ऑफिसर स्केल 1:  प्रारंभिक परीक्षा 03 अगस्त, 04 और 11, 2019
IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट: प्रीलिम्स परीक्षा 17, 18 और 25 अगस्त, 2019
IBPS RRB मुख्य / एकल अधिकारियों (I, II और III) के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 सितंबर, 2019 .
कार्यालय सहायक: ऑनलाइन परीक्षा 29 सितंबर, 2019
IBPS RRB भर्ती 2019: महत्वपूर्ण तिथियां

आईबीपीएस आरआरबी ऑनलाइन आवेदन पत्र की उपलब्धता: 18 जून, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तारीख: 04 जुलाई, 2019
ऑफिसर स्केल- I के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का आयोजन: 21 जुलाई से 26 जुलाई, 2019
कार्यालय सहायक के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन: 27 जुलाई से 1 अगस्त, 2019 तक
परिणाम की घोषणा मुख्य/एकल (अधिकारियों के लिए स्केल I, II और III): अक्टूबर 2019
परिणाम की घोषणा मुख्य/एकल (अधिकारियों के लिए स्केल I, II और III): अक्टूबर 2019
साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर का डाउनलोड (अधिकारियों के लिए स्केल I, II और III): अक्टूबर 2019
साक्षात्कार का आयोजन (अधिकारियों के लिए स्केल I, II और III): नवंबर 2019

IBPS RRB भर्ती 2019: किस पद के लिए कितनी योग्‍यता 

-ऑफिसर स्केल- III (वरिष्ठ प्रबंधक) के लिए - 21 वर्ष से अधिक - 40 वर्ष से कम यानि उम्मीदवारों का जन्म 03.06.1979 से पहले और बाद में 31.05.1998 से अधिक नहीं होना चाहिए.(दोनों तिथियों को मिलाकर)

-ऑफिसर स्केल- II (प्रबंधक) के लिए - 21 वर्ष से अधिक - 32 वर्ष से कम यानी उम्मीदवारों का जन्म 03.06.1987 से पहले नहीं होना चाहिए और बाद में 31.05.1998 (दोनों तिथियों को मिलाकर)
-ऑफिसर स्केल- I (असिस्टेंट मैनेजर) के लिए - 18 वर्ष से अधिक - 30 वर्ष से कम यानी उम्मीदवारों का जन्म 03.06.1989 से पहले नहीं होना चाहिए और बाद में 31.05.2001 से अधिक (दोनों तारीखों को मिलाकर)

-ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के लिए - 18 साल से 28 साल के बीच यानी उम्मीदवारों का जन्म 02.06.1991 से पहले और बाद में 01.06.2001 से अधिक नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result