Ticker

6/recent/ticker-posts

Haryana HSSC JE recruitment 2019|जूनियर इंजीनियर की 1624 वैकेंसी, सैलरी 1.12 लाख

Haryana HSSC JE recruitment 2019: जूनियर इंजीनियर की 1624 वैकेंसी, सैलरी 1.12 लाख

Haryana HSSC: जूनियर इंजीनियर के पद पर नौकरी पाने के लिए कैंडीडेट्स को लिखित परीक्षा देनी होगी. एग्जाम 13 से 18 जुलाई के बीच होगा.

Haryana HSSC JE recruitment 2019: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (HSSC) ने 1624 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं. इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 20 जून से शुरू होगा. इच्छुक कैंडीडेट्स HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in के जरिये 4 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इस पोस्ट के लिए फीस जमा करने की विंडो 8 जुलाई तक खुली रहेगी.

जूनियर इंजीनियर के पद पर नौकरी पाने के लिए कैंडीडेट्स को लिखित परीक्षा देनी होगी. नोटिस के मुताबिक, एग्जाम 13 से 18 जुलाई के बीच होगा. ये एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड मोड में कराया जाएगा.

ये एग्जाम 90 नंबर का होगा. इसमें 75 फीसदी वेटेज जनरल अवेयरनेस को दिया जाएगा. इसके अलावा पेपर में रीज़निंग, मैथ्स, साइंस, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी और संबंधित विषय से जुड़े सवाल होंगे. जनरल अवेयरनेस के बाद 25% वेटेज संबंधित विषय यानी हिस्ट्री, करंट अफेयर्स, लिटरेचर, भूगोल, सिविक्स, एनवायरमेंट और कल्चर ऑफ हरियाणा को दिया जाएगा. इसके अलावा बाकी के 10 नंबर socio-economic criteria और कैंडीडेट को तजुर्बे के आधार पर दिए जाएंगे.

अलग-अलग जॉब प्रोफाइल के लिए अलग-अलग आयु वर्ग है, ज्यादातर 18 से 42 साल के बीच है. इस पोस्ट के लिए कैंडीडेट्स के पास जॉब से जुड़ा डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.

HSSC JE recruitment 2019: सैलरी
एग्जाम पास करने, सेलेक्ट होने वाले कैंडीडेट को 35,400 से 1,12,400 के बीच सैलरी मिलेगी.

फॉर्म भरने के लिए कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. दिए गए विज्ञापन पर क्लिक करें. अपना पंजीकरण करें और फॉर्म भरें. उम्मीदवारों को 150 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा. हरियाणा की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 75 रुपये है. आरक्षित वर्ग से संबंधित पुरुषों के लिए फीस 35 रुपये और महिलाओं के लिए 18 रुपये है. PWD श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है. फीस का भुगतान करने के बाद कैंडीडेट्स फीस, भरा हुए फॉर्म का प्रिंट आउट लें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result